Tuesday, December 16, 2025
BREAKING
Goa nightclub fire: लूथरा भाइयों को कल थाईलैंड से लाया जाएगा भारत, गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट, कोबरा बल के दो जवान घायल 'किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएः सीएम योगी ऑस्ट्रेलिया नरसंहार पर इजरायल ने दिखाई सख्ती, अपने नागरिकों के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी ऑस्ट्रेलिया बॉन्डी बीच के हमलावर आतंकी निकले पिता-पुत्र, पाकिस्तान और ISIS से कनैक्शन ! सिडनी यहूदी उत्सव में क्रूरता से ली 15 लोगों की जान भारत ने पहली बार जीता स्क्वाश विश्व कप का खिताब, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई BCCI ने जारी कर दिया फरमान!, रोहित-विराट को भी इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलने होंगे दो मैच IPL 2026 Auction: कब, कहां और कितने बजे शुरू होगी निलामी, जानें पूरी डिटेल स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी दिल्ली पहुंचे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', कांग्रेस की रैली में आपत्तिजनक नारों से गरमाई राजनीति, BJP ने कहा सोनिया-राहुल देश से माफ़ी मांगे

हरियाणा

OTS Scheme: हरियाणा में लागू हुई ये योजना, अब इन किसानों का पूरा बकाया ब्याज होगा माफ

10 दिसंबर, 2025 06:29 PM

चण्डीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगस्त-सितंबर माह में हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया। किसानों के बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 53,821 किसानों को ₹116 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि जारी की। इसमें बाजरे के लिए ₹35.29 करोड़, कपास के लिए ₹27.43 करोड़, धान के लिए ₹22.51 करोड़ और ग्वार के लिए ₹14.10 करोड़ शामिल हैं।हरियाणा पर्यटन गाइड

 
भावांतर भरपाई योजना के तहत, ₹575/क्विंटल की दर से 1 लाख 57 हजार बाजरा किसानों को ₹358 करोड़ 62 लाख की राशि जारी की। EDC फंड से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला व हिसार के मेट्रो विकास प्राधिकरण को ₹1700 करोड़ की राशि जारी की। एकमुश्त निपटान योजना (OTS) लागू, जो किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा है। PACS से ऋण लेने वाले किसान अगर मूल ऋण राशि जमा करवाते हैं, तो उनका पूरा बकाया ब्याज माफ होगा। 681182 लाख किसानों/मजदूरों का ₹2266 करोड़ का ब्याज माफ होगा, 2.25 लाख मृत किसानों के परिवारों को भी 900 करोड़ का लाभ होगा।

सीएम ने कहा 2014 में जिस दिन से हरियाणा में भाजपा ने प्रदेश के परिवारजनों की सेवा का दायित्व संभाला, उसी दिन से किसानों की उन्नति, समृद्धि और सुरक्षा हमारा प्राथमिक संकल्प रहा है। पिछले 11 वर्षों में इसी संकल्प को आधार बनाकर हमारी सरकार ने लगातार ऐसे निर्णय लिये हैं, जिनसे खेत, किसान और गांव तीनों मज़बूत हों। आज इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, हमने खरीफ सीजन-2025 में भारी वर्षा से हुए फसल खराबे से प्रभावित 53,821 किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 116 करोड़ 15 लाख रुपए की मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। यह राशि न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रमाण भी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

Famers News: हरियाणा में बाजरा किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने जारी किए 380 करोड़

Famers News: हरियाणा में बाजरा किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने जारी किए 380 करोड़

Haryana: इस शहर में तोड़ी गई अवैध कॉलोनी, DTP ने कहा- 18 एकड़ में बिना अनुमति के बसाई

Haryana: इस शहर में तोड़ी गई अवैध कॉलोनी, DTP ने कहा- 18 एकड़ में बिना अनुमति के बसाई

कुरुक्षेत्र में पशु मेले में पहुंचा पंजाब का सफेद रंग का घोड़ा, कीमत जान आप रह जाएंगे दंग...मालिक ने बेचने से किया मना

कुरुक्षेत्र में पशु मेले में पहुंचा पंजाब का सफेद रंग का घोड़ा, कीमत जान आप रह जाएंगे दंग...मालिक ने बेचने से किया मना

आयुर्वेद महोत्सव 2025 का आयोजन समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ : डॉ ऋषभ दीक्षित

आयुर्वेद महोत्सव 2025 का आयोजन समग्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ : डॉ ऋषभ दीक्षित

हरियाणा में बनेंगे 4 हजार नए राशन डिपो, अब 500 राशन कार्ड पर होगा 1 डिपो

हरियाणा में बनेंगे 4 हजार नए राशन डिपो, अब 500 राशन कार्ड पर होगा 1 डिपो

ASI Sandeep suicide case: जुलाना में हुई खाप पंचायत, परिजनों ने सरकार के प्रति जताई नाराजगी

ASI Sandeep suicide case: जुलाना में हुई खाप पंचायत, परिजनों ने सरकार के प्रति जताई नाराजगी

Himachal: मंडी की लाइफलाइन को बचाने खुद ग्राऊंड जीरो पर उतरे डिप्टी CM, जानिए क्या है 970 मीटर वाला प्लान

Himachal: मंडी की लाइफलाइन को बचाने खुद ग्राऊंड जीरो पर उतरे डिप्टी CM, जानिए क्या है 970 मीटर वाला प्लान

Gohana: सिंचाई विभाग के ऑफिस पर सीएम फ्लाइंग की रेड, कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद, भारी अनिमियतता मिली

Gohana: सिंचाई विभाग के ऑफिस पर सीएम फ्लाइंग की रेड, कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद, भारी अनिमियतता मिली

रेलू राम हत्याकांड: परिवार के 8 लोगों की हत्या के दोषियों बेटी और दामाद को HC से मिली जमानत

रेलू राम हत्याकांड: परिवार के 8 लोगों की हत्या के दोषियों बेटी और दामाद को HC से मिली जमानत

Haryana में सरकार ने रातों-रात खड़े किए ढाई हजार डाक्टर, इसलिए लिया गया ये बड़ा फैसला....

Haryana में सरकार ने रातों-रात खड़े किए ढाई हजार डाक्टर, इसलिए लिया गया ये बड़ा फैसला....