Saturday, April 04, 2026
BREAKING
'कसूर' से मिली फिल्म इंडस्ट्री में पहचान, कैंसर से जीती जंग, 'आफरीन' गर्ल की कहानी गैरी संधू बर्थडे: यूके से डिपोर्ट और आठ साल के बैन के बावजूद नहीं हारे सिंगर, ‘इलीगल वेपन’ से मिली नई पहचान पल्लवी जोशी : 90 के दशक में टेलीविजन पर किया राज, आज खुद फिल्मों का कर रहीं निर्माण डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

बाज़ार

बार-बार Fastag रिचार्ज कराने का झंझट खत्म, 3000 रुपए में पूरा साल टोल टैक्स से मिलेगी आजादी

18 जून, 2025 01:51 PM

नई दिल्ली। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। यदि आप भी लगातार हाईवे पर सफर करते हैं और बार-बार टोल टैक्स भरने से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर आई है। दरअसल केंद्र सरकार ने फैस्टैग आधारित एक एनुअल पास स्कीम लांच करने की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत एक ही बार में पूरे साल के लिए आपका फास्टैग रिचार्ज हो जाएगा। ये स्कीम 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगी। बता दें कि इस ऐनुअल पास की कीमत 300 रुपए रखी गई है, जो एक साल के लिए मान्य होगा या फिर 200 ट्रिप तक। यदि साल से पहले ही आपके 200 ट्रिप पूरे हो जाएंगे तो आपको पुन रिचार्ज करना होगा। यह स्कीम सिर्फ नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगी। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने X पर ट्वीट कर कहा कि एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से 3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

वार्षिक पास के एक्टिवेशन/रिन्यूअल के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहे कन्सर्न्स को अंडरलाइन करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी। इसके साथ ही वेटिंग टाइम घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर, एनुअल पास स्कीम लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

इस पास को राजमार्ग यात्रा ऐपऔर NHAI व MoRTH की वेबसाइट्स के जरिए एक्टिवेट और रिन्यू किया जा सकेगा। सरकार जल्द ही इसकी लिंक सार्वजनिक करेगी। यह स्कीम सिर्फ पैसे की बचत नहीं कराएगी, बल्कि आपके समय और यात्रा के अनुभव को भी बेहतर बनाएगी। देशभर में टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम, फास्टैग स्कैन की दिक्कतें और बार-बार के पेमेंट से निजात मिलेगी। इससे रोजाना ऑफिस या बिजनेस ट्रैवल करने वालों को सबसे बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा ये लॉन्ग ड्राइव लवर्स के लिए बोनस है। इससे सालाना ट्रिप्स की प्लानिंग अब और सस्ती होगी। इसके अलावा पारदर्शिता और विवादों में भारी कमी आएगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

पश्चिम एशिया तनावों के चलते लगातार छठे हफ्ते गिरा शेयर बाजार, ट्रंप के बयान से बढ़ी अनिश्चितता

पश्चिम एशिया तनावों के चलते लगातार छठे हफ्ते गिरा शेयर बाजार, ट्रंप के बयान से बढ़ी अनिश्चितता

सरकार ने फ्लाइट में 60 प्रतिशत मुफ्त सीट चयन अनिवार्य करने वाले आदेश को किया स्थगित

सरकार ने फ्लाइट में 60 प्रतिशत मुफ्त सीट चयन अनिवार्य करने वाले आदेश को किया स्थगित

ऑस्ट्रेलिया ने दवाइयों पर शुल्क लगाने के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत से किया इनकार

ऑस्ट्रेलिया ने दवाइयों पर शुल्क लगाने के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत से किया इनकार

हॉर्मुज संकट के बीच दक्षिण कोरिया ने 50 मिलियन बैरल वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित की

हॉर्मुज संकट के बीच दक्षिण कोरिया ने 50 मिलियन बैरल वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित की

सट्टेबाजी पर आरबीआई की सख्ती के बाद रुपए में 12 वर्षों में दर्ज की गई सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त

सट्टेबाजी पर आरबीआई की सख्ती के बाद रुपए में 12 वर्षों में दर्ज की गई सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त

जबरदस्त रिकवरी, गिरावट से उबरकर लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

जबरदस्त रिकवरी, गिरावट से उबरकर लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, ट्रंप के बयान से सोना 2% से ज्यादा टूटा, चांदी 5% लुढ़की

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, ट्रंप के बयान से सोना 2% से ज्यादा टूटा, चांदी 5% लुढ़की

UPI ट्रांजैक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्च में 29 लाख करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

UPI ट्रांजैक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्च में 29 लाख करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

नए वित्त वर्ष के साथ शेयर बाजार ने की शानदार वापसी; सेंसेक्स 1,186 अंक बढ़ा

नए वित्त वर्ष के साथ शेयर बाजार ने की शानदार वापसी; सेंसेक्स 1,186 अंक बढ़ा

मध्य पूर्व में तनाव का असर! केंद्र ने एसईजेड यूनिट्स के लिए दरों में कटौती का ऐलान किया

मध्य पूर्व में तनाव का असर! केंद्र ने एसईजेड यूनिट्स के लिए दरों में कटौती का ऐलान किया