Wednesday, April 08, 2026
BREAKING
Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें आरबीआई ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान, FY26 में 7.6% की उम्मीद पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी मुद्रा योजना के 11 साल पूरे, पीएम मोदी ने स्वरोजगार में योगदान को सराहा ईरान युद्ध विराम की घोषणा : ट्रंप के फैसले पर अमेरिका में मिली-जुली प्रतिक्रिया एनसीआर में ‘ग्रीन जोन’ में एक्यूआई, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना, येलो अलर्ट जारी मिडिल ईस्ट संकट का असर, मेडागास्कर में ऊर्जा आपूर्ति ठप ईरान पर Donald Trump के संकेत से तेल बाज़ार को राहत, कीमतों में गिरावट आई ईरान संग युद्धविराम पर ट्रंप-नेतन्याहू की बातचीत, दो हफ्ते की रोक पर सहमति

बाज़ार

UPI ट्रांजैक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्च में 29 लाख करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

02 अप्रैल, 2026 07:04 PM

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से मार्च में रिकॉर्ड 22.64 अरब लेनदेन हुए हैं। यह किसी एक महीने में यूपीआई से हुए लेनदेन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लेनदेन की मात्रा में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह जानकारी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से बुधवार को दी गई।

इससे पहले फरवरी 20.39 अरब लेनदेन हुए थे। वहीं, जनवरी में यूपीआई से 21.70 अरब लेनदेन हुए थे।

मार्च में लेनदेन की वैल्यू में भी सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान यूपीआई से कुल 29.53 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। फरवरी में यह आंकड़ा 26.84 लाख करोड़ रुपए था। जनवरी में यूपीआई से हुए कुल लेनदेन की वैल्यू 28.33 लाख करोड़ रुपए थी।

दैनिक लेनदेन की औसत संख्या में मार्च में मामूली वृद्धि दर्ज की गई और यह फरवरी के 728 मिलियन की तुलना में बढ़कर 730 मिलियन हो गई।

हालांकि, दैनिक लेनदेन का औसत मूल्य पिछले महीने के 95,865 करोड़ रुपए से थोड़ा घटकर 95,243 करोड़ रुपए रह गया।

यूपीआई ऐप्स में, फरवरी में लेनदेन की मात्रा के हिसाब से 45.5 प्रतिशत के साथ फोनपे का दबदबा रहा। गूगल पे लगभग 33 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पेटीएम लगभग 7 से 8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

यूपीआई अब संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर सहित आठ से अधिक देशों में सक्रिय है, जिससे भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी देश के रूप में उभर रहा है। यूपीआई की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति से प्रेषण में वृद्धि हो रही है, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल रहा है और वैश्विक फिनटेक परिदृश्य में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान, FY26 में 7.6% की उम्मीद

आरबीआई ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान, FY26 में 7.6% की उम्मीद

ईरान पर Donald Trump के संकेत से तेल बाज़ार को राहत, कीमतों में गिरावट आई

ईरान पर Donald Trump के संकेत से तेल बाज़ार को राहत, कीमतों में गिरावट आई

सीजफायर के बावजूद सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, 6% तक उछाल

सीजफायर के बावजूद सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी, 6% तक उछाल

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच Reserve Bank of India का संतुलित कदम, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच Reserve Bank of India का संतुलित कदम, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

MPC का फैसला: RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार

MPC का फैसला: RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार

ईरान तनाव में राहत से शेयर बाजार में 3% से ज्यादा उछाल

ईरान तनाव में राहत से शेयर बाजार में 3% से ज्यादा उछाल

मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी

प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

JP Morgan के CEO जेमी डिमन ने कहा, युद्धों से बाजार और बैंकिंग सेक्टर पर खतरा

JP Morgan के CEO जेमी डिमन ने कहा, युद्धों से बाजार और बैंकिंग सेक्टर पर खतरा