Friday, July 18, 2025
BREAKING
हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गई अंडमान सागर में गुयाना के आकार के कई तेल क्षेत्र मिलने की उम्मीद : हरदीप पुरी पीएम मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित भारत-अर्जेंटीना के बीच दूसरी संयुक्त कार्य समूह बैठक, कृषि सहयोग में महत्वपूर्ण कदम पीएम मोदी की दूरदृष्टिता और नेतृत्व के चलते भारत के विश्वविद्यालयों का ग्लोबल रैंकिंग में निरंतर हो रहा सुधार: धर्मेंद्र प्रधान ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से उत्पादन के साथ अन्नदाताओं की आमदनी भी बढ़ेगी : पीएम मोदी

चंडीगढ़

पंचकूला: 68 करोड़ के गबन मामले में एक और गिरफ्तारी, विजिलेंस टीम ने यश बिंदल को किया गिरफ्तार

13 जुलाई, 2025 04:29 PM

पंचकूला/चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस), पंचकूला ने 68 करोड़ रुपये के बड़े गबन मामले में एक और गिरफ्तारी करते हुए यश बिंदल पुत्र ज्ञान चंद बिंदल, निवासी मकान नंबर 815, सेक्टर 10, पंचकूला को हिरासत में लिया है। यश बिंदल एक प्राइवेट व्यक्ति है और उसकी गिरफ्तारी जांच के दौरान मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर की गई। उसे 13 जुलाई को पंचकूला स्थित माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला वर्ष 2015 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकूला से जुड़ा है। अधिकारियों की अनुमति के बिना एक साजिश के तहत पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा, चंडीगढ़ में विभागीय बैंक खाता (नं. 1183002100026639) खोला गया। इसके बाद 2015 से 2019 के बीच HSVP गुरुग्राम और पंचकूला कार्यालयों से लगभग ₹68 करोड़ की सरकारी राशि इस खाते में अवैध रूप से ट्रांसफर की गई।

जांच के अनुसार, उस समय के वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुनील बंसल ने अपने सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले, 27 फरवरी 2019 को यह बैंक खाता बंद करवा दिया था। सरकारी धन को विभिन्न प्राइवेट व्यक्तियों के खातों में स्थानांतरित कर उसका गबन किया गया।

अब तक हुई कार्रवाई
इस प्रकरण में दर्ज FIR नं. 116 (7 मार्च 2023) थाना सेक्टर-7, पंचकूला में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया था।
नवंबर 2023 में इसकी जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी।
अब तक इस केस में विजय कुमार, मनोज कुमार सिंगला, सुनील गर्ग (सभी प्राइवेट व्यक्ति) और सुनील बंसल (तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी, HSVP) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यश बिंदल के खाते में पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा से ₹48 लाख की ट्रांजैक्शन ट्रेस की गई है।
बैंक अधिकारियों पर भी बढ़ी निगरानी
विजिलेंस ब्यूरो अब इस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक मनीमाजरा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व अन्य संबंधित बैंक कर्मियों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। यह मामला राज्य में सरकारी धन की सुरक्षा और वित्तीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विजिलेंस की टीम की ओर से आगे भी इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ UT में तैनात दो वरिष्ठ PCS अफसर बने पंजाब में IAS, शिक्षा क्षेत्र में रहा सराहनीय कार्यकाल

चंडीगढ़ UT में तैनात दो वरिष्ठ PCS अफसर बने पंजाब में IAS, शिक्षा क्षेत्र में रहा सराहनीय कार्यकाल

CBSE का बड़ा फैसला : छात्रों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए शुरू की गई यह पहल,  स्कूलों को दिए निर्देश

CBSE का बड़ा फैसला : छात्रों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए शुरू की गई यह पहल, स्कूलों को दिए निर्देश

आदमपुर और फतेहाबाद में पेयजल परियोजनाओं का होगा स्थलीय निरीक्षण; हरियाणा विधानसभा की सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी समिति 18 जुलाई को करेगी दौरा

आदमपुर और फतेहाबाद में पेयजल परियोजनाओं का होगा स्थलीय निरीक्षण; हरियाणा विधानसभा की सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी समिति 18 जुलाई को करेगी दौरा

नव नियुक्त DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने की प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात

नव नियुक्त DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने की प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल: 10 इंस्पेक्टरों के तबादले

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल: 10 इंस्पेक्टरों के तबादले

चंडीगढ़ को मिले नए DGP, इससे पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

चंडीगढ़ को मिले नए DGP, इससे पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन  बनाए जाने पर जतिंदर पाल मल्होत्रा को रेवा ने दी बधाई

शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन बनाए जाने पर जतिंदर पाल मल्होत्रा को रेवा ने दी बधाई

चंडीगढ़ स्टैंडिंग कमेटी पर विवाद, सांसद मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ स्टैंडिंग कमेटी पर विवाद, सांसद मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ऐलान, पंजाब में बनेंगे 13000 अत्याधुनिक स्टेडियम

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ऐलान, पंजाब में बनेंगे 13000 अत्याधुनिक स्टेडियम

मंत्री संजीव अरोड़ा आएंगे अबोहर, संजय वर्मा के भोग कार्यक्रम में होंगे शामिल

मंत्री संजीव अरोड़ा आएंगे अबोहर, संजय वर्मा के भोग कार्यक्रम में होंगे शामिल