Thursday, August 07, 2025
BREAKING
कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग, इस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ, हमें कोई भी...' ट्रंप को शशि थरूर की दो टूक ट्रंप के टैरिफ अटैक पर भारत का मास्टरस्ट्रोकः ₹20,000 करोड़ का निर्यात मिशन तैयार, विश्व में चमकेगा ब्रांड इंडिया जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: CPRF के 23 जवानों को ले जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 2 सौनिकों की मौत CM योगी ने सपा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा– 'पहले जो नामुमकिन था, अब हमारी सरकार ने उसे हकीकत बना दिया' ट्रंप के 50% टैरिफ का भारत के इन सेक्टर्स पर पड़ेगा सीधा असर, ज्वैलरी से लेकर जूते-कपड़े तक... JP नड्डा ने बोला हमला, कहा- ममता बनर्जी की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार CM योगी की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की हुई बैठक, इन महत्वपूर्ण विषय पर लिए गए फैसले

हरियाणा

देसी नस्ल की गाय का पालन करें किसान: साध्वी पूशा भारती

28 जुलाई, 2025 02:11 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा प्रत्येक महीने भंडारे के रूप में साहुवाला गांव में एक कार्यक्रम किया जाता है। आज इस कार्यक्रम में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी पूशा भारती ने भारतीय संस्कृति के धरोहर गो सेवा के बारे में संगत को प्रेरित करते हुए भारतीय संस्कृति की देसी नस्ल की गाय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में भारतीय नस्ल की 37 प्रकार की गाय पाई जाती थी। साहीवाल जो पंजाब की नस्ल है, गीर गुजरात की नस्ल है, थारपारकर राजस्थान की, हरियाणवी ऐसे अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग नस्ल हुआ करते थे। जो कि आज लुप्त हो चुकी है। हमारा समाज, हमारे किसान भारतीय नस्ल की गाय को छोडक़र पश्चिमी सभ्यता की अंग्रेजी जर्सी गाय को पाल रहे हैं। एक पशु के नाते उसकी पालना करनी अच्छी बात है, लेकिन हमारे वैज्ञानिक जो न्यूजीलैंड के हैं, जिन्होंने एक पुस्तक में लिखा है डेविल इन द मिल्क अर्थ दूध के अंदर राक्षस। उनका कहना है जर्सी गाय के दूध में एक बीसीएम 7 नाम का तत्व, जोकि इंसान की सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, जो जर्सी गाय के दूध में पाया जाता है। जो व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन करता है, वो अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। लेकिन जो देसी गाय का दूध है, इसमें ऐसा कोई भी हानिकारक तत्व नहीं है, जो किसी प्रकार से इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचाता हो। आशुतोष महाराज ने इस चीज को देखते हुए परिवार परीव करीबन 20 वर्ष से कामधेनु गौशाला पंजाब के नूर महल से शुरू किए हैं, जिसमें अब तक पांच नस्ल की गाय का संरक्षण एवं संवर्धन पर संस्थान कार्य कर रही है और साथ में किसानों को भी दिया जा रहा है। इसी पर प्रकाश डालते हुए आज साध्वी बहन ने सभी किसानों के समक्ष देसी गाय के रखरखाव पर प्रकाश डाला और सभी को प्रेरित किया। हमारे ऋषियों का कहना है कि गाय एक ऐसा संवेदनशील प्राणी है, अगर कोई व्यक्ति बीमार है और देसी गाय का सेवा करता है, उसके शरीर को स्पर्श करता है तो देसी गाय के शरीर से निकलने वाली ऐसी सात्विक किरणें जो उस बीमार व्यक्ति की सेहत को ठीक भी करती है। मां शब्द की उत्पत्ति भी गाय से ही हुई है। कहते हंै जब गाय का बछड़ा बोलता है तो मां शब्द का आभास होता है, ऐसा शास्त्रों में बताया गया है। मां शब्द की उत्पत्ति ऋषियों ने वहीं से की है। इसलिए भारतीय संस्कृति की धरोहर गाय का पालन सेवा प्रत्येक भारतवासियों का कर्तव्य बनता है। गौ मां की सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

ट्रम्प टैरिफ को लेकर विज का बयान, बोले- PM नरेंद्र मोदी देश का नुक्सान नहीं होने देंगे

ट्रम्प टैरिफ को लेकर विज का बयान, बोले- PM नरेंद्र मोदी देश का नुक्सान नहीं होने देंगे

हरियाणा में यहां 250 दुकानों पर चला बुलडोजर, जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा में यहां 250 दुकानों पर चला बुलडोजर, जानें क्या है पूरा मामला

सीनियर सिटीजन के लिए कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन

सीनियर सिटीजन के लिए कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में होगा प्रदर्शन: डा. जम्मू

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर में होगा प्रदर्शन: डा. जम्मू

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध व किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में करगा प्रदर्शन: लखविंदर सिंह औलख

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध व किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में करगा प्रदर्शन: लखविंदर सिंह औलख

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कई मुद्दों पर की चर्चा

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कई मुद्दों पर की चर्चा

हरियाणा में नए जिले बनाने को लेकर आई Update, जानें कब आएगा फैसला

हरियाणा में नए जिले बनाने को लेकर आई Update, जानें कब आएगा फैसला

सावधान! इन लोगों को जल्द निकाला जाएगा हरियाणा से बाहर, CM सैनी ने दिए कड़े निर्देश...

सावधान! इन लोगों को जल्द निकाला जाएगा हरियाणा से बाहर, CM सैनी ने दिए कड़े निर्देश...

अब गरीबों और जरूरतमंदों के इलाज में नहीं आएगी कोई रुकावट, Ayushman Card को लेकर आई बड़ी खबर...

अब गरीबों और जरूरतमंदों के इलाज में नहीं आएगी कोई रुकावट, Ayushman Card को लेकर आई बड़ी खबर...