सिरसा।।(सतीश बंसल इंसां ). इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने सिरसा में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस कड़ी में रविवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श के बाद इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा फौगाट को हलका सिरसा का सहप्रभारी भी नियुक्त किया है। इसी प्रकार गंगाराम बजाज को भी सिरसा का शहरी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने उम्मीद जाहिर की कि वे अपनी निष्ठा व कत्र्तव्यपरायणता से पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाएंगे और पार्टी संगठन को पहले से भी अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं अपनी नियुक्तियों पर इनेलो नेत्री कृष्णा फौगाट व गंगाराम बजाज ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया है कि वे दिए गए दायित्वों को बेहतर तरीके से निवर्हन करेंगे।