Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 25 छात्र करेंगे जर्मनी में होने वाले FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व

03 जून, 2025 04:38 PM

मोहाली, 03 जून, 2025: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 25 प्रतिभाशाली छात्र 16 से 27 जुलाई 2025 तक जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित होने वाले राइन-रूहर 2025 एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन में 150 से अधिक देशों के लगभग 8,500 छात्र-एथलीट और अधिकारी 18 खेलों में पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत की दूसरी निजी यूनिवर्सिटी है, जिसके सर्वाधिक 25 छात्र जर्मनी में आयोजित होने वाली FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स, जिसे इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन (FISU) द्वारा हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है, ओलंपिक के बाद दुनिया का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन है। इस बार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चयनित खिलाड़ियों में टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, जूडो, तलवारबाजी, रोइंग और वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेलों के होनहार खिलाड़ी शामिल हैं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के दिव्यांश श्रीवास्तव, सैयद अली अब्बास, अनन्या चंदे (टेबल टेनिस), प्रिया, तनुश्री, तान्या, वंशिका, सावन, संजय कुमार, (एथलेटिक्स), यश घनगास (जूडो), आदित्य दुबे, अनुराग सिंह, हर्ष सरोहा (तैराकी), साक्षी दुबे (वॉलीबॉल), अवनीत कौर (तीरंदाजी), राहुल, लोकेश (तलवारबाजी), विशाल, रोहित बेडवाल, रजत कुमार, अंकित, सौरभ, हरविंदर सिंह चीमा (रोइंग) शामिल हैं।

टेबल टेनिस में अनन्या चांदे, दिव्यांश श्रीवास्तव और सैयद अली अब्बास भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनन्या ने हाल ही में काठमांडू, नेपाल में आयोजित साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में अंडर-19 वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर भारत और यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया है। वह भारत में अंडर-19 वर्ग में 8वें और विश्व रैंकिंग में 303वें स्थान पर हैं। उनकी अन्य उपलब्धियों में वडोदरा में डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2025 में रजत पदक और महाराष्ट्र राज्य की विभिन्न चैंपियनशिप में कई पदक शामिल हैं।

दिव्यांश श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया इंटर जोनल, साउथ एशियन यूथ, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, नेशनल गेम्स और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। सैयद अली अब्बास ने भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और ऑल इंडिया इंटर जोनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया है।

एथलेटिक्स में यूनिवर्सिटी के आठ छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें प्रिया, तनुश्री, तान्या, वंशिका, सावन, संजय कुमार, राहुल और शिक्षा शामिल हैं। तान्या ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, नेशनल ओपन और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। शिक्षा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और अंडर-23 नेशनल तथा ओपन थ्रो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। वंशिका ने 38वीं और 39वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप तथा इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक अर्जित किए हैं। सावन और संजय कुमार ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। प्रिया ने इंडियन ओपन और ओपन थ्रो चैंपियनशिप में भाग लिया है।

तैराकी में यूनिवर्सिटी के तीन छात्र हर्ष सरोहा, आदित्य दुबे और अनुराग सिंह भारत की ओर से उतरेंगे। हर्ष ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में 1, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2 स्वर्ण पदक और नेशनल गेम्स में कई स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। आदित्य दुबे ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक, जबकि अनुराग सिंह ने तीन रजत और एक कांस्य पदक इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में जीते हैं।

तीरंदाजी में यूनिवर्सिटी में बीए की छात्रा अवनीत कौर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने इससे पूर्व FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में रजत और 38वें नेशनल गेम्स में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।

जूडो में यश ऐश घनगास ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। तलवारबाजी में लोकेश और राहुल का चयन हुआ है, जिनमें लोकेश ने इंटर यूनिवर्सिटी 2024-25 में स्वर्ण पदक जीता है।

वॉलीबॉल में साक्षी दुबे देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2024-25 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

रोइंग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रोवर्स विशाल, रोहित बेडवाल, रजत कुमार, अंकित, सौरभ और हरविंदर सिंह चीमा भारत के लिए उतरेंगे। ये सभी यूनिवर्सिटी में अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावशाली योगदान दे रहे हैं।

रोवर रोहित बेडवाल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, रोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में विभिन्न श्रेणियों में 2 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक जीता। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप 2023-24 में 2 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य भी जीता। विशाल ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, रोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में स्वर्ण और रजत पदक जीता है। रजत ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, रोइंग (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024-25में 2 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप 2024 में सौरभ ने 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता जबकि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक जीता। उन्होंने 7वीं इनडोर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2024 मोगा में स्वर्ण और रजत पदक भी जीता।

रोवर अंकित ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, रोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में 1 स्वर्ण पदक,  1 रजत पदक और 1  कांस्य पदक जीता है। हरविंदर सिंह चीमा ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, रोइंग चैंपियनशिप 2024-25 में 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत और एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने 37वें राष्ट्रीय खेलों की रोइंग चैंपियनशिप 2023-24 में कांस्य पदक भी जीता है।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका