Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

13 सितंबर, 2026 03:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों में हुई स्थिर प्रगति का स्वागत करते हुए जोर दिया कि मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने दिया जाना चाहिए और दोनों देशों को अपने संबंधों को रणनीतिक तथा दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए।

तीन परस्पर सिद्धांतों से निर्देशित होंगे संबंध
बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में तियानजिन में हुई पिछली बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों के संबंध परस्पर सम्मान, परस्पर संवेदनशीलता और परस्पर हित के तीन सिद्धांतों से निर्देशित होने चाहिए।

सीमा पर शांति और स्थिरता जरूरी
पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के बीच संबंधों के निरंतर विकास के लिए आवश्यक आधार बनी हुई है। दोनों नेताओं ने सीमा से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा समझौतों और सहमतियों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सीमा विवाद के निष्पक्ष समाधान की प्रतिबद्धता
दोनों नेताओं ने व्यापक द्विपक्षीय संबंधों के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य और दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए सीमा प्रश्न के निष्पक्ष, उचित और परस्पर स्वीकार्य समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आवाजाही बढ़ाने पर जोर
बैठक में दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क में हुई प्रगति पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, व्यापारिक संबंधों और दोनों देशों के बीच लोगों की अधिक आवाजाही को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

व्यापार असंतुलन और सप्लाई चेन पर चर्चा
आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को लेकर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने की आवश्यकता पर चर्चा की। इनमें संरचनात्मक व्यापार असंतुलन और सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। दोनों पक्षों ने सार्थक और पूर्वानुमानित बाजार पहुंच को सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साझा आधार बढ़ाने पर सहमति
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत और चीन को क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर साझा आधार का लगातार विस्तार करना चाहिए और सामने आने वाली चुनौतियों से मिलकर निपटने के रास्ते तलाशने चाहिए।

ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए चीन के समर्थन की सराहना
पीएम मोदी ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए चीन के समर्थन और 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता में उसके योगदान की सराहना की। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी