Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर • अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास • ‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई • अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष' • नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना • रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त • पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत • चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत • दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार • गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

राष्ट्रीय

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

11 अक्टूबर, 2026 03:50 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : दिल्ली पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस सौरव दास और आशुतोष रांका करेंगे। दरअसल शनिवार को अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार भी अभी नहीं किया गया है। ऐसे में अंतिम दर्शन के लिए वह महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव जा रहे हैं।

50 हजार के मुचलके पर रिहा
शनिवार सुबह ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस फ्लाइट में ही उन्हें हिरासत में लेने पहुंच गई। तीनों को हिरासत में लिए जाने के बाद अलग-अलग जगह रखा गया। रविवार को तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस थाने में एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां 50 हजार के निजी मुचलके पर तीनों को रिहा कर दिया गया है।

तानाशाही के अंत की शुरुआत- दीपके
गांव जाने की जानकारी देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि अब तानाशाही के अंत की शुरुआत हो चुकी है और 10 अक्टूबर का दिन याद रखा जाएगा। सीजेपी ने एक बयान में कहा, ''दिल्ली पुलिस द्वारा करीब 24 घंटे तक गैरकानूनी तरीके से एहतियातन हिरासत में रखे जाने के बाद दिल्ली की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया।'' कॉकरोच पार्टी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई ''मनमानी हिरासतों'' की तीखी आलोचना हो रही है और उन्हें कानूनी चुनौती भी दी जा रही है।

सीजेपी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ''आखिरकार दिल्ली पुलिस को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कॉकरोच कभी नहीं मरते।'' इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद तीनों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया और रविवार को दिल्ली कैंट स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया गया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार सहित विपक्ष के कई नेताओं को भी प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया था। आज फिर कनॉट प्लेस पर लेफ्ट के कार्यकर्ता और अन्य युवा प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस हिरासत में ले रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल