Sunday, September 06, 2026
BREAKING
बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत ‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता ईरान में ईंधन टैंकर में धमाका, हादसे में 11 लोगों की मौत, सात लोग घायल रूस के साथ अमेर‍िकी प्रत‍िन‍िध‍ियों की बातचीत के बीच जेलेंस्‍की भी युद्धविराम के लिए तैयार, हमले रोकने का ल‍िया न‍िर्णय

राष्ट्रीय

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ में डॉ. मांडविया का युवाओं को संदेश, स्वस्थ भारत से बनेगा विकसित भारत

06 सितंबर, 2026 02:44 PM

‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ के 89वें संस्करण का मुख्य कार्यक्रम सूरत में मनाया गया। इस बार संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का थीम ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ था। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी उपस्थित थे।

मनसुख मांडविया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साइकिल रैली का नेतृत्व डॉ. मनसुख मांडविया और हर्ष सांघवी ने किया। रैली की शुरुआत मांडविया और सांघवी ने गुब्बारे उड़ा कर किया। रैली में हर आयु वर्ग के हजारों युवा और पुरुष सम्मिलित थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांडविया ने कहा, “यह संडे ऑन साइकिल का 89वां संस्करण है।

देश भर में 25,000 से ज्यादा जगहों पर युवाओं ने संडे ऑन साइकिल के जरिए ‘ड्रग-फ्री यूथ फॉर ए डेवलप्ड इंडिया’ का संदेश फैलाया है। एक खुशहाल देश के लिए, नागरिकों का स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज बनाते हैं, और स्वस्थ समाज से ही देश खुशहाल बन सकता है। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं। आइए हम सब साइकिल का इस्तेमाल करके खुद को फिट रखें।”

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को पूरे देश में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया जाता है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हर बार देश के अलग-अलग शहरों में होता है। मुख्य कार्यक्रम में डॉ. मनसुख मांडविया उपस्थित रहते हैं। संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है।

इस कार्यक्रम के पीछे सरकार की सोच है कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध और विकसित देश का निर्माण करते हैं। ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ अभियान दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। कार्यक्रम का संचालन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय साइकिलिंग महासंघ और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित; राहत-बचाव कार्य जारी

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

मेट्रो में बच्चों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, जन्माष्टमी से किताबों तक छिड़ी चर्चा

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

‘दिमागी नक्सल वो होम्योपैथिक गोली जिसने सबको बाहर निकाल दिया, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

गुजरात पुलिस का ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा फैसला, अब हर जिले और शहर में 'एंटी-नारकोटिक्स विंग' करेगी काम

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

विमेंस एशिया कप : भारतीय स्पिनर्स के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों का 'सरेंडर', शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

यूएन में 'इक्वल अर्थ' नक्शे के समर्थन में भारत, कहा-देश की सीमाओं या क्षेत्रों का भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

विनोद तावड़े ने संभाली यूपी की चुनावी कमान, सीएम योगी से मुलाकात में 2027 की रणनीति पर मंथन

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू