Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

मनोरंजन

‘धुरंधर’ टैलेंटेड लोगों की जबरदस्त टीम : यामी गौतम

22 नवंबर, 2025 08:09 PM

मुंबई;  सच्ची घटना पर आधारित हाई-ऑक्टेन फिल्म 'धुरंधर' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया, जो जमकर धमाल मचा रहा है। एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी ट्रेलर को शानदार और कभी न भूलने वाला बताया।

एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया कि ट्रेलर को वह कई बार देख चुकी हैं। बार-बार देखकर हैरान हैं और अपने पति, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।

यामी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर की तारीफ में एक लंबा पोस्ट लिखा। यामी ने लिखा, “मैंने इस ट्रेलर को कई बार देख लिया है और अभी भी इसे भूल नहीं पा रही हूं। आप ऐसे ही कमाल करते हो। पागलपन असली है… हाइप बिल्कुल रियल है… उड़ान सबसे ऊंची हो ‘धुरंधर’।"

अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर को खास अंदाज में बधाई देते हुए यामी ने लिखा, “मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं आदित्य धर। पूरी ओजी टीम और मेरे 'वंडर बॉय’ को ढेरों बधाई। इस बेहद टैलेंटेड टीम ने जो बनाया है, वह सचमुच जबरदस्त है।”

अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के गुप्त ऑपरेशन्स पर बनी है। असली घटनाओं से प्रेरित कहानी में अंडरवर्ल्ड, देशभक्ति, धोखे और जासूसी का तड़का है।

फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ ही आदित्य धर ने इसे लिखा और को-प्रोड्यूस भी किया है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के म्यूजिक को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है।

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर के साथ फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

'धुरंधर' की शूटिंग देश के कई हिस्सों के साथ ही लद्दाख में भी हुई है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर