Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

‘ज्ञान पोस्ट’ के जरिए हर व्यक्ति तक पहुंचेगी शिक्षा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

29 अप्रैल, 2025 02:53 PM

केंद्र सरकार ने देश भर के पोस्ट ऑफिस के जरिए शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुस्तकों की डिलीवरी को किफायती बनाने के लिए एक नई सेवा ‘ज्ञान पोस्ट’ की घोषणा की है। ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा 1 मई से पूरे भारत के सभी डाकघरों में चालू हो जाएगी।

यह सेवा भारतीय डाक की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है

संचार मंत्रालय के अनुसार, यह सेवा शिक्षा का समर्थन करने और देश के हर हिस्से में शिक्षार्थियों तक पहुंचने के लिए भारतीय डाक की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। टेक्स्ट बुक से लेकर सांस्कृतिक पुस्तक सबसे दूरदराज के गांव या कस्बे तक भी पहुंच सके इसके लिए ज्ञान पोस्ट को तैयार किया गया है।

नई शिक्षा नीति और पाठ्यक्रम के तहत, ‘ज्ञान पोस्ट’ यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा हर व्यक्ति तक पहुंचे

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि “नई शिक्षा नीति और पाठ्यक्रम के तहत, ‘ज्ञान पोस्ट’ यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा हर व्यक्ति तक पहुंचे। ज्ञान पोस्ट को सीखने और ज्ञान-साझाकरण का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सर्विस भारत के विशाल डाक नेटवर्क के माध्यम से पुस्तकें और मुद्रित शैक्षिक सामग्री भेजने के लिए किफायती विकल्प प्रदान करती है।

इस सेवा की कीमत व्यापक पहुंच को प्रोत्साहित करने के लिए तय की गई है। ‘ज्ञान पोस्ट’ के तहत भेजी जाने वाली पुस्तकों और मुद्रित शैक्षिक सामग्रियों को ट्रैक किया जा सकेगा और लागत प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सरफेस मोड के माध्यम से परिवहन किया जा सकेगा।

केवल गैर-वाणिज्यिक, शैक्षिक सामग्री ही ‘ज्ञान पोस्ट’ के जरिए पोस्ट की जा सकेंगी

पैकेजों को बेहद किफायती दरों पर भेजा जा सकता है, 300 ग्राम तक के पैकेट के लिए केवल 20 रुपए से कीमत शुरू हो जाती है। वहीं, 5 किलोग्राम तक के पैकेट के लिए अधिकतम 100 रुपए कीमत रखी गई है। केवल गैर-वाणिज्यिक, शैक्षिक सामग्री ही ‘ज्ञान पोस्ट’ के जरिए पोस्ट की जा सकेंगी।

मंत्रालय के अनुसार, प्रत्येक पुस्तक पर निर्धारित शर्तों के अनुसार मुद्रक या प्रकाशक का नाम होना चाहिए

व्यावसायिक या वाणिज्यिक प्रकृति के प्रकाशन और विज्ञापन (आकस्मिक घोषणाओं या पुस्तक सूचियों के अलावा) वाले प्रकाशन इस सेवा के तहत स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मंत्रालय के अनुसार, प्रत्येक पुस्तक पर निर्धारित शर्तों के अनुसार मुद्रक या प्रकाशक का नाम होना चाहिए। ‘ज्ञान पोस्ट’ के माध्यम से, भारतीय डाक सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिससे शिक्षा की खाई को पाटने में मदद मिलती है। भारतीय डाक सीखने के संसाधनों को अधिक सुलभ और किफायती बनाकर पूरे देश में व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाने का काम कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब