Saturday, September 05, 2026
BREAKING
पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

मनोरंजन

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल हुए गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल, रोहित शेट्टी के साथ करेंगे स्टंट

03 मई, 2026 03:54 PM

मुंबई : फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ वापसी करने को तैयार हैं। स्टंट बेस्ड शो के 15वें सीजन में एक्शन, ड्रामा और खतरे का स्तर पहले से भी ज्यादा बढ़ा हुआ होगा। खास बात है कि शो के कंटेंस्टेंट्स में स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल और 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना भी नजर आएंगे।

गौरव खन्ना ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीता है, अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ की चुनौतीपूर्ण दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अपनी शांत और संयमित छवि के लिए जाने जाने वाले गौरव इस शो में अपनी कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर नई परीक्षा देते नजर आएंगे।

वहीं, हर्ष गुजराल हिंदी टेलीविजन रियलिटी शो में डेब्यू करने जा रहे हैं। तेज-तर्रार हाजिरजवाबी और बेबाक रोस्टिंग के लिए मशहूर हर्ष अब स्टंट्स के मैदान में अपनी हिम्मत आजमाएंगे।

शो को लेकर गौरव खन्ना ने बताया, “मेरा हमेशा से यही स्वभाव रहा है कि मैं चीजों को नियंत्रण में रखकर संभालूं। लोग मुझे इसी रूप में जानते हैं, लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो पूरी तरह अलग चुनौती है। यह शो मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकालता है। यहां ज्यादा सोचने की गुंजाइश नहीं होती, बस अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करना पड़ता है। मैं पूरी ईमानदारी से हर चुनौती का सामना करूंगा और अपना सब कुछ दांव पर लगाऊंगा।”

हर्ष गुजराल ने बताया, “मैंने लाइव ऑडियंस के सामने हमेशा अप्रत्याशित पलों को ह्यूमर से संभाला है। कॉमेडी मेरी सबसे बड़ी ताकत है और मुझे उम्मीद है कि यहां भी यह काम आएगी। यह एक अलग तरह का रणक्षेत्र है, जहां डर ज्यादा असली और गहरे हैं। मैं इस नई चुनौती की दुनिया का हर पल एंजॉय करने के लिए उत्साहित हूं। अगर मैं इन डरों में भी ह्यूमर ढूंढ पाया तो दर्शकों को मनोरंजन और हर्ष गुजराल का खास अंदाज दोनों मिलेगा।”

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इस सीजन में रोहित शेट्टी के नेतृत्व में एक्शन और ड्रामा का रोमांचक मिश्रण देखने को मिलेगा। गौरव और हर्ष के साथ ही और भी मजबूत कंटेस्टेंट्स शो में नजर आएगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री