Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

मनोरंजन

‘कोरगज्जा’ का म्यूजिक लॉन्च, फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां हुईं शामिल

17 नवंबर, 2025 07:25 AM

मंगलुरु अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘कोरगज्जा’ रिलीज के लिए तैयार है। कर्नाटक के मंगलुरु शहर में फिल्म का भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं।

फिल्म को मशहूर निर्देशक सुधीर अट्टावर ने निर्देशित किया है। इसे त्रिविक्रम सिनेमाज और सक्सेस फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म लोकदेवता 'कोरगज्जा' पर आधारित है, जो सच्चाई, न्याय और संरक्षण का प्रतीक हैं। यह विषय पहली बार बड़े पर्दे पर आ रहा है।

फिल्म को हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, तमिल और तुलु के साथ कुल छह भारतीय भाषाओं में तैयार किया गया है। फिल्म की कहानी भारत की सांस्कृतिक विविधता को पेश करती है। इसे पैन-इंडिया सिनेमा के रूप में पेश किया जा रहा है।

फिल्म का संगीत जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार गोपी सुंदर ने संगीत दिया है। सभी गीतों के बोल खुद निर्देशक सुधीर अट्टावर ने लिखे हैं, जिन्हें साहित्य अकादमी सम्मान भी मिल चुका है। एलबम में 31 गीत हैं, जिन्हें श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, शंकर महादेवन, जावेद अली, स्वरूप खान और शेरन प्रभाकर जैसे गायकों ने गाया है।

फिल्म में कबीर बेदी एक प्रांत के राजा की भूमिका में हैं। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियां भाव्या और श्रुति भी अहम किरदार में हैं। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने एक स्पेशल डांस नंबर को कोरियोग्राफ और परफॉर्म किया है।

फिल्म में डांसर-अभिनेता संदीप सोपारकर भी खास भूमिका में दिखेंगे। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एडिटर विद्याधर शेट्टी ने कई भाषाओं और मुश्किल लोकेशन में फिल्म को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

सुधीर अट्टावर ने बताया, “फिल्म बनाने में लोकेशन और प्रोडक्शन की कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन टीम की मेहनत और विश्वास से सपना साकार हुआ। यह सिर्फ कहानी नहीं, आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।”

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर