Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल मे नर्वस हो गई थीं आशी सिंह, विशेष बातचीत में बताई कहानी

30 मई, 2025 03:06 PM

मुंबई। टीवी की जानीमानी अभिनेत्री आशी सिंह का कहना है कि सोनी सब के शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल में शब्बीर अहलूवालिया के साथ काम करने को लेकर वह थोड़ी नर्वस हो गई थी। सोनी सब नई रोमांटिक-कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा ‘उफ्फ़़… ये लव है मुश्किल’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस शो में आशी सिंह ने एक उत्साही और दृढ़ निश्चयी युवती कैरी शर्मा का किरदार निभाया है जो वकील बनना चाहती है। कैरी शर्मा का किरदार निभा रही आशी सिंह ने विशेष बातचीत में कहा, जब मुझे पता चला कि शब्बीर सर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, तो मैं बहुत खुश हुई। मैं हमेशा से उनके साथ काम करने का मौका चाहती थी। .

उस समय मैं बहुत नर्वस थी। अब भी, शूटिंग के दौरान, मेरे दिमाग में हमेशा यही ख्याल रहता है। मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहती थी। मैं हर सीन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करती थी, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे सीनियर्स निराश हों या मुझे कमतर समझें। शब्बीर सर अद्भुत कलाकार हैं और उनका अभिनय बहुत दमदार है। वह जमीन से जुड़े हुए इनसान हैं। वह अपने किरदार को शिद्धत के साथ निभाते हैं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया है। दर्शकों को मेरी और शब्बीर की केमेस्ट्री बेहद पसंद आएगी। आशी सिंह बताया कि ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल में काम करने के पहले उन्हें कोर्टरूम ड्रामा पसंद नहीं आता था, लेकिन इस शो में अपने किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने कई कोर्टरूम ड्रामा देखे। उन्होंने बताया, कैरी का किरदार को निभाना मेरे लिए चुनौती थी। इस किरदार को असली और प्रभावशाली बनाने के लिए मैंने कोर्टरूम ड्रामा की दुनिया में खुद को पूरी तरह झोंक दिया।क्लासिक लीगल शो से लेकर कोरियन कोर्टरूम ड्रामा तक मेरी वॉच लिस्ट में शामिल थे। इन शो को देखने के बाद मुझे यह समझने में बहुत मदद की कि एक वकील का आत्मविश्वास और उसकी भावनात्मक संवेदनशीलता के बीच संतुलन कैसे बैठाया जाए। आशी सिंह ने बताया कि इस शो में मेरा कैरी शर्मा का किरदार महत्वाकांक्षी और जिंदादिल युवा लडक़ी का है, जो वकील बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि जब मैंने ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल में कैरी के किरदार के बारे में जाना तो मैं मोहित हो गयी। मुझे लगा कि वह ऐसी शख्सियत है जिसे मैं जीवन में उतारना चाहती हूं। कैरी एक ऐसी शख्सियत है जो अपने परिवार को पालने, पार्ट-टाइम काम करने और अपनी पढ़ाई में अव्वल रहने की उलझनों को संभाल रही है। वह कानून की छात्रा है और वकील बनने के लिए दृढ़ संकल्पित है।


कैरी सही काम करने में विश्वास रखती है और कभी भी खुद के लिए या दूसरों के लिए खड़े होने से पीछे नहीं हटती, खासकर जब अनचाहे विचार उसके सामने आते हैं, यह कुछ ऐसा है जो मुझे बहुत प्रेरणादायक लगता है। शो के दिल में जो बात मुझे उत्साहित करती है, वह है इसकी अनोखी प्रेम कहानी। मुझे हमेशा से ही मजबूत किरदार निभाने में मज़ा आता रहा है, लेकिन कैरी अलग है – उसमें जोश है, वह तेज है और वह अपने दिल से काम करती है। आशी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के दौरान सोनी एंटरटेनमेंट टेलिवजन और सोनी सब के शो में काम किया है। उन्होंने बताया कि वह एक बार फिर से सोनी सब पर शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल के जरिए वापसी कर रही है, जिसके लिये वह बेहद रोमांचित है। उन्होंने कहा कि इस शो में आपको बहुत मजा आने वाला है।एक कलाकार के रूप में मैं हमेशा ऐसे किरदारों की तलाश में रहती हूं जो मुझे चुनौती दें, और कैरी मेरे लिए वही कर रही है।सोनी सब हमेशा अपने दर्शकों के लिए दिल को छू लेने वाली और मनोरंजक कहानियां लेकर आता है। ‘उफ्फज् ये लव है मुश्किल’ भी इसी सिलसिले की अगली कड़ी है, जिसमें हास्य, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कैरी एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाली, दयालु युवती है जो एक मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी है। छोटी सी उम्र में अपने तीन छोटे भाई-बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने वाली कैरी बेहद स्वतंत्र है और अपने मूल्यों में गहराई से निहित है। मैं वाकई बहुत उत्साहित हूं कि दर्शक जल्द ही कैरी से मिलेंगे, उन्हें महसूस करेंगे।

आशी सिंह ने बताया कि वह बॉलीवुड स्टार करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन है और उनकी सभी फिल्में उन्हें पसंद आती है। उन्होंने बताया कि फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर ने ‘पू’ का किरदार निभाया था जो उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने बताया कि उन्हें माधुरी दीक्षित का अभिनय भी बेहद पसंद आता है। उनकी स्माइल बहुत प्यारी है। मुझे करिश्मा कपूर की सभी फिल्में बेहद पसंद है। खासकर गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी वाली फिल्में मैं बेहद चाव के साथ देखा करती हूं। उन्होंने कहा कि मेरा अभी तक का सफर काफी अच्छा रहा। मैंने बहुत सारे अलग-अलग रोल्स किए और मैं चाहूंगी कि मुझे आगे भी कुछ अलग और अच्छा काम मिलता रहे। सोनी सब पर शो उफ्फ़़… ये लव है मुश्किल हर सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे प्रसारित होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...