Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

हरियाणा

‘THAR’ मालिक ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को भेजा कानूनी नोटिस, माफी की मांग

26 नवंबर, 2025 04:37 PM

चंडीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह के थार (THAR) वाहन और बुलेट को लेकर दिए गए एक विवादित बयान पर गुरुग्राम के ऐसे एक वाहन मालिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। उनका आरोप है कि ओ पी सिंह ने अपने बयान में थार और बुलेट वाहन चलाने वालों को आपराधिक प्रवृत्ति से जोड़ा है, जिसके कारण समाज में उनकी छवि खराब हुई और लोग उनका मजाक उड़ाने लगे हैं। गुरुग्राम सेक्टर-102 निवासी सर्वो मित्र ने अपने वकील वेदांत वर्मा के माध्यम से भेजे गये नोटिस में कहा कि जनवरी 2023 में 30 लाख रुपए से अधिक कीमत देकर उन्होंने थार एल एक्स हार्ड टॉप (एचआर26-ईजेड-6161) खरीदा था। परिवार के साथ सुरक्षित यात्रा, ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस और मजबूत बॉडी को देखते हुए उन्होंने यह वाहन खरीदा था, लेकिन पुलिस महानिदेशक के बयान के बाद लोग हर जगह उन पर ताने कसने लगे, जिसके कारण उन्होंने गाड़ी चलाना तक बंद कर दिया।

आठ नवंबर को गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओ पी सिंह ने कहा था कि पुलिस सभी गाड़ियों को नहीं रोकती, बल्कि केवल बुलेट और थार चलाने वालों को रोका जाएगा, क्योंकि “थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी गाड़ियों का चयन ‘व्यक्ति के मानसिक सेटअप को दर्शाता है।’ नोटिस में सर्वो मित्र ने कहा है कि यह बयान न केवल अपमानजनक और मजाक उड़ाने वाला है, बल्कि थार मालिकों को मानसिक रूप से कमजोर, घमंडी और गलत व्यवहार वाला दर्शाता है। बयान वायरल होने के बाद उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों द्वारा चिढ़ाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव