Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

राष्ट्रीय

होली का पर्व बिना बिहार में आए पूरा नहीं हो सकता: नितिन नवीन

03 मार्च, 2026 07:41 PM

पटना : बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा के अन्य नेता होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया है।

नितिन नवीन ने कहा कि होली का पर्व बिना बिहार में आए पूरा नहीं हो सकता। अपने घर, अपने परिवार के साथ, अपने क्षेत्र में आकर और अपने कार्यकर्ताओं व बिहारवासियों के साथ होली का आनंद ही अद्भुत है। यह ऐसा त्योहार है जो न केवल हर घर को रंगों में ही नहीं रंगता है, बल्कि खुशियों के रंग में, आपसी भाईचारे के रंग में रंगता है। मैं सभी बिहारवासियों और देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देता हूं। होली में बुराई की हार होती है और अच्छाई की जीत होती है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए, पूरे देश के लिए एक अद्भुत त्योहार है, यह एक पवित्र त्योहार है। हर घर का वातावरण पर्व के साथ सौहार्द का वातावरण बनता है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई है। पूरे बिहार के साथ देशवासियों को होली की शुभकामनाएं।

भाजपा नेता संजय मयूख ने राज्यसभा सदस्यों के नॉमिनेशन पर कहा कि भाजपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। 5 मार्च को नामांकन दाखिल किया जाएगा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

उन्होंने लिखा कि पटना के खाजपुरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्तागण के साथ रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया। यह पर्व भाईचारे, संगठन की मजबूती और नई ऊर्जा का संदेश देता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय

संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग

संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग

योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी

योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी

भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर

भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन