Monday, June 29, 2026
BREAKING
इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

बाज़ार

होटल-रेस्त्रां संचालकों की मांग, महंगे कमरों और खाने पर भी घटाकर 5% किया जाए GST

27 सितंबर, 2025 10:49 PM

नई दिल्ली। होटल और रेस्त्रां संचालकों के एक संगठन ने सरकार से 7,500 रुपए से महंगे कमरों और होटलों में सर्व किए जाने वाले खाने पर भी वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दर घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग की है। भारतीय होटल एवं रेस्त्रां महासंघ (एफएचआरएआई) की शनिवार को हुई 69वीं आम बैठक में सुरेंद्र कुमार जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बाद में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन ने सरकार से 7,500 रुपये से महंगे होटलों को भी पांच प्रतिशत जीएसटी स्लैब में लाने की मांग की है। साथ ही होटलों में स्थित रेस्त्रां को भी 18 प्रतिशत के स्लैब से निकालकर पांच प्रतिशत के दायरे में लाने की भी संगठन मांग कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद ने 22 सितंबर से लागू बदलावों में 7,500 रुपये तक दैनिक किराये वाले होटल के कमरों को 12 प्रतिशत के स्लैब से हटाकर पांच प्रतिशत के स्लैब में रखा है। हालांकि इसमें इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा नहीं किया जा सकेगा। अग्रवाल ने कहा कि महासंघ सरकार से मांग कर रहा है कि होटलों में किसी आयोजन के मौकों पर बजने वाले या प्रस्तुत संगीत के कॉपी राइट का मुद्दा भी हल करे। इस पर सरकार से बात चल रही है। उन्होंने कहा कि इसका पैसा उपयोगकर्ता से लिया जाना चाहिए।

होटलों में फायर सेफ्टी के बारे में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस संबंध में फेडरेशन सरकार को एक प्रस्ताव देने वाला है। फेडरेशन चाहता है कि सरकार हर होटल के लिए अग्निशमन विभाग की टीम नियुक्त करे, होटल मालिक उसका खर्च वहन करने के लिए तैयार है। टीम नियमित रूप से निरीक्षण करें और जहां भी खामी हो बताये, लेकिन कोई अनहोनी होने पर इसके लिए होटल मालिकों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि 98 प्रतिशत होटल अब सर्विस चार्ज नहीं ले रहे हैं। साथ ही जहां सेवा शुल्क लिया जा रहा है, वहां भी उसे वैकल्पिक रखा गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार