Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

हॉर्मुज संकट के बीच दक्षिण कोरिया ने 50 मिलियन बैरल वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित की

03 अप्रैल, 2026 05:09 PM

सोल : दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने इस महीने के लिए लगभग 50 मिलियन वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है, ताकि मध्य पूर्व से आने वाली आपूर्ति की कमी को पूरा किया जा सके, जो कि हॉर्मुज स्‍ट्रेट के प्रभावी रूप से बंद होने के कारण बाधित हो गई है।
गुरुवार को सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने का वादा किया।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, सरकार और तेल रिफाइनरियां विभिन्न देशों से वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। व्यापार, उद्योग और संसाधन सुरक्षा के उपमंत्री यांग घि-वुक ने नियमित ऊर्जा आपूर्ति ब्रीफिंग में कहा कि सोल सऊदी अरब, ओमान, कजाकिस्तान, अमेरिका और अन्य देशों से संपर्क कर रहा है।

यांग ने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में दक्षिण कोरिया को हर महीने लगभग 80 मिलियन बैरल तेल प्राप्त होता है, लेकिन इस महीने के लिए अभी तक लगभग 50 मिलियन बैरल की आपूर्ति अस्थायी रूप से सुनिश्चित की गई है। मई में वैकल्पिक आपूर्ति और बढ़ने की उम्मीद है।

कमी को पूरा करने के लिए सरकार मांग को नियंत्रित कर रही है और निजी कंपनियों के साथ कच्चे तेल के स्वैप सिस्टम के जरिए आपूर्ति में मदद कर रही है। सरकार बाजार पर कड़ी नजर बनाए रखेगी।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से प्राकृतिक गैस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की योजना के बारे में यांग ने कहा कि इसका दक्षिण कोरिया पर सीमित प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने सोल के विदेश मंत्रालय को आश्वस्त किया है कि कोरिया के साथ उसके दीर्घकालिक गैस आपूर्ति अनुबंध में कोई बाधा नहीं आएगी।

उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया शॉर्ट-टर्म स्पॉट अनुबंधों पर नेचुरल गैस के निर्यात पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। सोल को देश से लगभग 30,000 से 40,000 टन शॉर्ट-टर्म गैस सप्लाई में रुकावट आ सकती है, जो एक दिन की सप्लाई का सिर्फ आधा है।
इस बीच उद्योग मंत्री किम जंग-क्वान ने मध्य पूर्व संघर्ष के कारण उत्पन्न आपूर्ति बाधाओं के बीच नेफ्था और अन्य पेट्रोकेमिकल सामग्री की आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया।

यह बयान उन्होंने संबंधित मंत्रालयों और व्यावसायिक संगठनों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिया, जिसमें पेट्रोकेमिकल उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला पर चर्चा की गई।
किम कहा, "नेफ्था उद्योग की एक बुनियादी आवश्यकता है और रोजमर्रा के उत्पादों में उपयोग होने वाला एक प्रमुख कच्चा माल है, इसलिए सरकार स्थिर पेट्रोकेमिकल आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने और लोगों के दैनिक जीवन तथा औद्योगिक गतिविधियों में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।"
मंत्री ने यह भी कहा कि बाजार में अनुचित प्रथाओं और भरोसे को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख