Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'

19 मई, 2026 01:41 PM

मुंबई : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चर्चित वेब सीरीज 'हूज योर गायनेक?' ने अपने पहले सीजन से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री सबा आजाद ने अपने किरदार और कहानी को लेकर खुलकर बात की। सीरीज के दूसरे सीजन में सबा आजाद एक बार फिर डॉक्टर विदुषी कोठारी के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अब विदुषी अपनी जिंदगी के एक नए दौर में कदम रख चुकी है। पहले सीजन की घटनाओं के करीब तीन महीने बाद की कहानी में वह अपना खुद का क्लिनिक शुरू करती है। यह सपना वह लंबे समय से देख रही थी। हालांकि सपना पूरा होने के बाद उसकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। अपना क्लिनिक चलाना आसान नहीं है और विदुषी को निजी जिंदगी और काम के बीच संतुलन बनाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सबा आजाद ने कहा, ''दूसरे सीजन में वापस लौटना मेरे लिए घर लौटने जैसा अनुभव था। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार विदुषी का अपना क्लिनिक है और उसके सामने पहले से ज्यादा चुनौतियां हैं। इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें भावनाओं को सच्चाई के साथ दिखाया गया है।''

सबा ने कहा, ''जिंदगी में कई बार इंसान को लगता है कि उसके आसपास के लोग उससे ज्यादा समझदार और बेहतर तरीके से जिंदगी संभाल रहे हैं। ऐसे में खुद पर भरोसा बनाए रखना आसान नहीं होता। विदुषी भी इसी तरह की भावनाओं से गुजरती है। वह अब भी कई बार उलझती है, गलतियां करती है और चीजों को समझने की कोशिश करती रहती है। लेकिन यही बातें मेरे किरदार को असली और लोगों से जुड़ा हुआ बनाती हैं।''

अभिनेत्री ने कहा, ''मुझे विदुषी का यह अधूरापन और सच्चाई बहुत पसंद है। हर इंसान अपनी जिंदगी में सीखते हुए आगे बढ़ता है और विदुषी भी उसी सफर पर है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस सीजन में भी विदुषी के साथ हंसेंगे, उसके संघर्ष को महसूस करेंगे और शायद उसकी कहानी में खुद की झलक भी देख पाएंगे।''
इस नए सीजन का निर्देशन हिमाली शाह ने किया है। शो में सबा आजाद के अलावा कुणाल ठाकुर, विभा छिब्बर और श्रुति सेठ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
यह सीरीज 22 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री