Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

हिंसा के बाद प्रदर्शन जारी, गिरफ्तारी कोई नहीं

10 फ़रवरी, 2023 11:08 AM

चंडीगढ़/मोहाली: विभिन्न जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग पर हुई हिंसक झड़प को लेकर अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह झड़प बुधवार को चंडीगढ़/मोहाली सीमा पर तब हुई जब प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास तक जाने की कोशिश की। इस बीच, बृहस्पतिवार को सेक्टर 52/53 डिवाइडर एवं मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने धरना दिया। धरनास्थल पर सुबह से ही स्थिति तनावपूर्ण नजर आई। एक दिन पहले की हिंसा को देखते हुए एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग खुद सुरक्षा इंतजामों को लेकर मुस्तैद नजर आए। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात नजर आया। बताया गया कि हिंसक झड़प को लेकर मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-307, 353, 188, 148, 149, और 120बी के तहत केस दर्ज किया है।

झड़प के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पंजाब के एडीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, 'हमने झड़प के संबंध में मोहाली में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की है। हम आरोपियों की पहचान कर रहे हैं।' बता दें कि प्रदर्शनकारी 7 जनवरी से यहां धरने पर बैठे हैं और पंजाब आतंकवाद के दौरान आतंकी गतिविधियों के लिए दोषी ठहराए गए सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच, नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा, 'कैदियों को रिहा करने की पावर केंद्र सरकार के पास है, दुखद है कि हिंसा यहां हुई।'

उधर, झड़प में घायल पुलिसकर्मियों को फेस-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी खैरियत लेने के लिए एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) अर्पित शुक्ला, आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग व अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

चंडीगढ़ में भी कई संगीन धाराओं में केस

चंडीगढ़ में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए आंसू गैस के गोले दागने वाली बंदूक एवं उसके कारतूस छीने और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश की। बताया गया कि चंडीगढ़ पुलिस के 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और पुलिस के कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने प्राथमिकी में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़े सात लोगों का नाम दर्ज किया है। इनमें ‘कौमी इंसाफ मोर्चा' के गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला शामिल हैं। प्राथमिकी के अनुसार कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित 17 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका