Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

पंजाब

हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व CM चन्नी ने खोला मोर्चा, समर्थकों संग बड़ी रणनीतिक बैठक जारी, कई दिग्गज शामिल

03 जुलाई, 2026 07:07 PM

पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर उठे विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर समर्थक नेताओं की इमरजेंसी बैठक बुलाकर सियासी हलचल तेज कर दी है। इस बैठक को चन्नी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें कई मौजूदा और पूर्व विधायक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

बैठक में मौजूद है ये नेता 
सूत्रों के मुताबिक, चन्नी ने बैठक में 3 सांसदों, 12 विधायकों (MLA) और करीब 40 पूर्व विधायकों व 2022 विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को आमंत्रित किया है। बैठक में पार्टी की मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। चन्नी के बुलावे पर विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा सबसे पहले बैठक में पहुंचे। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक गुरप्रीत कांगड़, नाजर सिंह मानशाहिया, दविंदर सिंह घुबाया, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, लखबीर सिंह लक्खा, तरसेम डीसी, दर्शन बराड़, हरमिंदर सिंह गिल, मदन लाल जलालपुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों, कमलजीत कड़वल और पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक भी चन्नी के आवास पर पहुंच चुके हैं। 

पंजाब में कांग्रेस के लिए सरकार बनाना मुश्किल
बैठक में शामिल पूर्व विधायक दर्शन बराड़ ने स्पष्ट कहा कि यदि चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो पंजाब में कांग्रेस के लिए सरकार बनाना मुश्किल होगा। उनके इस बयान ने पार्टी के अंदर जारी असंतोष को और उजागर कर दिया है। दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चयन से पहले चर्चा थी कि चन्नी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अंतिम समय में पार्टी हाईकमान ने फैसला बदलते हुए लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का निर्णय लिया। वहीं, चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जिस कारण  चन्नी बेहद नाराज हैं। उन्होंने नियुक्ति के बाद पार्टी हाईकमान का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी नहीं दिया। चन्नी के एक करीबी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री इस फैसले से बेहद खफा हैं और अब उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि मोरिंडा में बुलाई गई यह बैठक भी उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए वह पार्टी नेतृत्व को अपने समर्थन का संदेश देना चाहते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

1000 रुपए महीने का वादा अधूरा, 89 लाख महिलाओं को नहीं मिली सहायता- केवल सिंह ढिल्लों

1000 रुपए महीने का वादा अधूरा, 89 लाख महिलाओं को नहीं मिली सहायता- केवल सिंह ढिल्लों

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए किसान ले सकते हैं 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी: मोहिंदर भगत

मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए किसान ले सकते हैं 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी: मोहिंदर भगत

पंजाब द्वारा उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार के अवसर तलाशने का प्रयास : खाद्य आयोग ने मध्य एशिया के साथ रणनीतिक संपर्क की अगुवाई की

पंजाब द्वारा उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार के अवसर तलाशने का प्रयास : खाद्य आयोग ने मध्य एशिया के साथ रणनीतिक संपर्क की अगुवाई की

पंजाब सरकार ने ‘एल्डरलाइन 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

पंजाब सरकार ने ‘एल्डरलाइन 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना