Monday, June 29, 2026
BREAKING
गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन

हरियाणा

हरियाणा: सुंदर बच्चियों को देख चिड़ जाती थी ये साइको किलर पूनम, खुद के बेटे सहित 4 की ली जान

04 दिसंबर, 2025 07:29 PM

पानीपत : नौल्था गांव में गत सोमवार को हुई 6 वर्षीय बच्ची विधि की हत्या की ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 36 घंटे में पर्दाफाश कर साइको किलर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। महिला की पहचान सोनीपत के गांव भावड़ निवासी पूनम पत्नी नवीन के रूप में हुई है। आरोपी पूनम रिश्ते में विधि की चाची लगती है। आरोपी पूनम के पति नवीन व मृतक विधि के पिता संदीप चचेरे भाई हैं।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने प्रैसवार्ता दौरान बताया कि 1 दिसम्बर को सायं पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि नौल्था गांव में घर में पानी के टब में 6 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस को घर पर छानबीन में पता चला परिजनों को बच्ची का शव मकान की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में पानी से भरे प्लास्टिक टब में औंधे मुंह मिला। सिर डूबा हुआ था पैर बाहर थे। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया था।

एस.पी. ने बताया कि बच्ची के दादा सोनीपत निवासी पाल सिंह की शिकायत पर थाना इसराना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पाल सिंह ने बताया था गांव नौल्था में उसकी पत्नी ओमपति के रिश्ते में भाई सतपाल के बेटे की शादी थी। 1 नवम्बर को वह बारात में चले गए थे। कुछ देर बाद फोन आया कि पोती विधि गुम हो गई है। पत्नी ओमपति सतपाल के घर पहली मंजिल पर गई। वहां बने स्टोर रूम का बाहर से कुंडा लगा मिला। खोलकर देखा तो विधि पानी से भरे प्लास्टिक टब में औंधे मुंह मिली। सिर डूबा हुआ था पैर बाहर थे। बेटा संदीप विधि को इसराना मैडीकल कॉलेज लेकर गया जहां डॉक्टर में उसको मृत घोषित कर दिया। एस.पी. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न एंगल पर जांच कर बुधवार को वारदात का पर्दाफाश कर साइको किलर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी पूनम रिश्ते में विधि की चाची लगती है। पूछताछ में पूनम ने विधि की पानी में डुबोकर हत्या करना स्वीकारा।

हत्या के बाद मनाती थी जश्न
साइको किलर आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया वह इससे पहले जनवरी 2023 में सोनीपत के गांव भावड़ में अपने 3 वर्षीय बेटे शुभम व ननद की 9 वर्षीय बेटी इशिका की घर पर बने पानी के टैंक में डुबोकर हत्या कर चुकी है। परिजनों को उस पर शक न हो इसी डर के चलते उसने इशिका के साथ बेटे शुभम की हत्या की थी। अगस्त 2025 में अपने मायके सिवाह गांव में चचेरे भाई की 6 वर्षीय बेटी जिया की घर पर बनी पानी की टंकी में डुबोकर हत्या कर चुकी है। आरोपी महिला ने बताया उसको सुंदर बच्चियों को देख चिड़ होती थी। एक के बाद उसने उक्त वारदातों को अंजाम दिया। हर वारदात के बाद वह जश्न मनाती थी। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद साइको किलर महिला आरोपी पूनम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा!

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर'

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव