Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कसी कमर, पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, टीमें गठित

28 सितंबर, 2025 07:19 PM

हरियाणा सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार पराली जलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए अकेले फरीदाबाद जिले में 149 टीमें नियुक्त की जाएंगी। इसके अलावा पूरे मंडल में कुल 592 टीमें सक्रिय रहेंगी, जो लगभग 3,000 किसानों पर पैनी निगरानी रखेंगी। यदि कोई किसान पराली जलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार पूरे राज्य में भी ऐसी टीमें पराली जलाने वालों पर नजर बनाए रखेंगी।

इन टीमों का एक और महत्वपूर्ण कार्य फसलों की कटाई एवं बची हुई पराली के अवशेषों की रिपोर्ट तैयार करना होगा। यह रिपोर्ट जिला उपायुक्त के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा डिप्यूटेशन अधिकारियों की नियुक्ति कर इन टीमों का गठन सुनिश्चित किया जाएगा। बता दें कि ग्रैप के विभिन्न चरणों के अनुसार इन टीमों की संख्या में वृद्धि भी की जा सकती है।

कंस्ट्रक्शन साइटों पर भी कड़ी निगरानी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्यों से भी प्रदूषण में भारी वृद्धि होती है। अब केवल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त निर्माण साइटें ही संचालित हो सकेंगी। किसी भी साइट के मालिक को संचालन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। पहले से संचालित साइटों को भी प्रदूषण नियंत्रण के मानकों को पूरा करना होगा। एनओसी जारी करने में एफएमडीए, क्षेत्रीय कार्यालय नगर निगम, और एचएसवीपी जैसे विभागों की मदद ली जा रही है, ताकि ग्रैप के लागू होने से पहले सभी प्रदूषण नियंत्रण मानकों को पूरा किया जा सके।

पराली जलाने पर सख्त जुर्माना और प्रतिबंध
पलवल के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के अनुसार, पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर 5,000 से लेकर 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही, आने वाले दो वर्षों तक ऐसे किसान अपनी फसल को एमएसपी पर बेचने के पात्र नहीं होंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी
सरकार किसानों को पराली जलाने की बजाय इसे आय का स्रोत बनाने के विकल्प भी उपलब्ध कराएगी। आम आदमी भी पराली जलाए जाने की सूचना कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को दे सकते हैं। इसके लिए 01275-254060 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव