Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा में बनेगा एंटी-टेररिस्ट सेल, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल के बाद लिया फैसला....150 अधिकारी होंगे शामिल

20 नवंबर, 2025 05:40 PM

हरियाणा सरकार राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नए ढांचे और उच्च स्तर पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। फरीदाबाद की अल फला यूनिवर्सिटी में संदिग्ध गतिविधि और सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ाई है। इसी क्रम में डीजीपी ओपी सिंह ने एंटी टेररिस्ट स्क्वाड अर्थात एटीएस के गठन का विस्तृत प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसे हरियाणा की आतंकवाद-रोधी क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव में एटीएस की आवश्यकता, यूनिट की संरचना, मानव संसाधन और संचालन प्रणाली का पूरा खाका शामिल है। सरकार अब यह तय करेगी कि एटीएस का ढांचा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ऑपरेशन आधारित हो या फिर एनसीआर की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए हरियाणा का अलग मॉडल तैयार किया जाए। अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली की सीमा, औद्योगिक क्षेत्रों और संवेदनशील गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा-विशेष मॉडल अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। इस विषय पर मुख्यमंत्री स्तर पर निर्णय जल्द होने की संभावना है।

अल फला यूनिवर्सिटी मामले के बाद हरियाणा पुलिस ने एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। प्रदेश के 150 थानों को विशेष निगरानी चक्र में शामिल किया गया है। प्रत्येक थाने से एक जवान को प्रतिदिन फील्ड रेकी, संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण और इंटेलिजेंस जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह रिपोर्ट सीधे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है।

प्रस्ताव के अनुसार एटीएस को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने वाली यूनिट के रूप में नहीं, बल्कि पूर्व-निवारण आधारित एजेंसी के रूप में विकसित किया जाएगा। यूनिट का मुख्य फोकस प्रीवेंटिव इंटेलिजेंस, संदिग्ध गतिविधियों की शुरुआती पहचान और समय रहते कार्रवाई पर रहेगा। मौजूदा सुरक्षा ढांचा अधिकतर पोस्ट इंसीडेंट रिस्पॉन्स पर आधारित है, जिसे वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप उन्नत करने की जरूरत मानी गई है।

एटीएस क्यों जरूरी
पिछले महीनों में एनसीआर क्षेत्र में संवेदनशीलता बढ़ी है। सीमावर्ती दबाव, साइबर संदिग्ध गतिविधियां और हालिया घटनाओं ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा ढांचे को प्रीवेंटिव मोड में बदलना आवश्यक है। अल फला यूनिवर्सिटी मामले ने यह जरूरत और अधिक स्पष्ट कर दी है।

डीजीप ओपी सिंह ने बताया कि एटीएस गठन का प्रस्ताव भेज दिया गया है और अंतिम निर्णय सरकार पर निर्भर करेगा। उनका कहना है कि एटीएस बनने से हरियाणा नई रणनीति और अधिक गति के साथ आतंकवाद-रोधी प्रयासों को लागू कर सकेगा ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान