Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

हरियाणा में पेंशन पर कर्मियों से वार्ता शुरू, 3 को फिर बैठक

21 फ़रवरी, 2023 02:19 PM

चंडीगढ़: पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू होने का असर हरियाणा में दिखने लगा है। रविवार को प्रदेशभर के कर्मचारियों द्वारा पंचकूला में किए गए आंदोलन और उन पर हुए लाठीचार्ज के बाद सोमवार को सरकार ने ‘पेंशन बहाली संघर्ष समिति’ के शिष्टमंडल के साथ वार्ता की।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई वार्ता में पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। उन्हें मोहाली किसी कार्यक्रम में जाना था, इसलिए बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बात की। संघर्ष समिति पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अड़ी है। हालांकि, हरियाणा सरकार पहले ही न्यू पेंशन योजना को कर्मचारियों के लिए बेहतर बता चुकी है और ओपीएस लागू करने से इनकार कर चुकी है।

बातचीत का दौर शुरू होने से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है। सोमवार को हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला। अधिकारियों ने 3 मार्च को संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल को फिर वार्ता का न्योता दिया है। अब 3 मार्च को होने वाली बैठक के बाद ही सरकार का रुख सामने आएगा। बताते हैं कि बैठक में संघर्ष समिति सदस्यों ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस मांग को लेकर वे पीछे नहीं हटेंगे। संघर्ष समिति ने सीएम व अधिकारियों के सामने आंकड़ों के साथ अपना पक्ष रखा। उन्होंने न्यू पेंशन स्कीम की खामियां भी गिनवाईं।

सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की है, जो संघर्ष समिति के 5 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ आगे की बात करेगी। कमेटी में प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल, सीएम के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी शामिल हैं। संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा, अगर 3 मार्च को सरकार के साथ बातचीत में सहमति नहीं बनी तो आंदोलन की अगली रणनीति का फैसला लिया जाएगा।

राज्यों को एनपीएस से पैसा वापस नहीं मिल सकता

जयपुर (एजेंसी):राजस्थान सहित कई राज्यों द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल किए जाने के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को फिर से साफ किया कि मौजूदा नियमों के तहत नयी पेंशन योजना (एनपीएस) में जमा पैसा राज्य सरकारों को वापस नहीं मिल सकता। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी दोनों ने यहां कहा कि अगर कोई राज्य सरकार यह अपेक्षा कर कर रही है कि एनपीएस के लिए जमा किया गया पैसा उन्हें वापस मिल जाएगा तो यह नामुमकिन है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान