Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

शिक्षा

हरियाणा बजट : प्राइवेट सेक्टर के लिए तैयार होंगे दो लाख युवा

23 फ़रवरी, 2023 03:03 PM

चंडीगढ़: चुनावों में युवा वोटरों की अहम भूमिका है। हरियाणा में 65 प्रतिशत के करीब युवा वोटर हैं। इन्हें रिझाने में हरियाणा की मनोहर सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। युवाओं को प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के योग्य बनाया जाएगा। स्टार्टअप पर भी जोर रहेगा और स्वरोजगार को भी सरकार बढ़ावा देगी। स्कूली शिक्षा में भी कौशल विकास को अपनाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों का स्किल डेवलेपमेंट बढ़ सके।

 

सरकार द्वारा पलवल में श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। विवि अगले एक साल में दो लाख बेरोजगार युवाओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा ताकि वे रोजगार पाने में सक्षम बन सकें। इतना ही नहीं, वृद्धों और अशक्तों की देखभाल करने वालों के रूप में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को एक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

स्टार्टअप स्थापित करने के लिए युवाओं के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित होंगे। बैंकों, वित्तीय संस्थाओं और उद्यम निधियों से ऋण का प्रबंध होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने वेंचर केपिटल फंड स्थापित करने का ऐलान किया है ताकि स्टार्टअप उद्यमियों को वित्तीय मदद मिल सके। महिलाओं या एक लाख 80 हजार रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों को यह सुविधा मिलेगी। वेंचर केपिटल फंड युवाओं को 5 करोड़ रुपये तक की लागत की परियोजनाओं में उद्यमी बनने में सहायता प्रदान करेगा। इसके लिए 200 करोड़ का कोष सरकार ने बनाया है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर

सरकार की योजना के अनुसार, हर साल लगभग पांच हजार युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स और प्रोग्रामिंग तथा विद्युत वाहन विनिर्माण के क्षेत्र में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ मिलकर श्रीविश्वकर्मा कौशल विवि द्वारा कौशल केंद्र स्थापित किया जाएगा। प्रशिक्षण ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में दिया जाएगा। यह केंद्र प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान करेगा।

प्रदेश में स्थापित होंगे कौशल स्कूल

राज्य के सरकारी स्कूलों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं और बहुतकनीकी संस्थानों के अलावा अलग से भी कौशल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। ये सभी स्कूल कौशल यूनिवर्सिटी के अंडर होंगे और विवि द्वारा ही कौशल प्रशिक्षणार्थियों को मान्यता दी जाएगी। विवि द्वारा इन संस्थानों में मौजूद फैकल्टी को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

1500 नये हरहित स्टोर

प्रदेश सरकार युवाओं को खुद के रोजगार के तहत अभी तक राज्यभर में 750 के करीब हरहित स्टोर खुलवा चुकी है। इन स्टोर के लिए सरकार आर्थिक मदद भी करती है। अगले एक साल में सरकार ने ऐसे 1500 और स्टोर प्रदेशभर में खोलने का निर्णय लिया है। यहां बता दें कि ये स्टोर खोलने वाले युवा न केवल खुद बल्कि दूसरों को भी रोजगार मुहैया करवा रहे हैं।

छठी से आठवीं में कौशल शिक्षा

प्रदेश के स्कूलों में अब छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को भी कौशल शिक्षा दी जाएगी। युवाओं को विदेशों में रोजगार के लिए सरकार ने हरियाणा ओवरसीज प्लेसमेंट सेल की स्थापना की है। यह सेल विदेशों की नौकरियों के हिसाब से स्थानीय युवाओं को ट्रेंड करेगा। युवाओं को जर्मन, जापानी, इतालवी आदि भाषाओं में अल्पावधि विदेशी भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। छह लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवार के युवाओं के लिए फॉरेन लैंग्वेज सर्टिफिकेशन टेस्ट का खर्च सरकार वहन करेगी।

प्राइवेट सेक्टर में भी निगम दिलाएगा रोजगार

कांट्रेक्ट की नौकरियों ठेकेदारों की बजाय अब हरियाणा राज्य कौशल रोजगार निगम के जरिये दी जा रही हैं। पहले से कार्यरत एक लाख 6 हजार के करीब कांट्रेक्ट कर्मियों को निगम के दायरे में लाया जा चुका है। अब प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों की पहचान भी निगम द्वारा की जाएगी और युवाओं को रोजगार में निगम मदद करेगा।

65 हजार पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी और डी के 65 हजार पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी। अगले एक साल में इस भर्ती को पूरा करने का लक्ष्य है। यानी आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों से पहले सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर सकती है।

बेटियों को 2500 की मदद

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई में छात्राओं के प्रवेश में सुधार के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है। सरकारी आईटीआई में एडमिशन लेने वाली उन बेटियों को 2500 रुपये की आर्थिक मदद सरकार करेगी, जिनके परिवार की सालाना आय तीन लाख रुपये से कम है।

Have something to say? Post your comment

और शिक्षा खबरें

कड़े नियम, चप्पे-चप्पे पर नजर, 51 हजार जैमर्स की जद में 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज

कड़े नियम, चप्पे-चप्पे पर नजर, 51 हजार जैमर्स की जद में 22 लाख छात्रों की परीक्षा आज

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार