Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हरियाणा

हरियाणा के चार सरपंचों ने रचा इतिहास, 15 अगस्त को PM Modi करेंगे सम्मानित

03 अगस्त, 2025 05:35 PM

यदि इंसान कुछ कर गुजरने की ठान ले, तो रास्ते की कितनी ही मुश्किलें क्यों न हों, वह अपनी मंज़िल तक जरूर पहुंचता है। यही साबित किया है हरियाणा के चार सरपंचों ने, जिन्होंने स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।

दरअसल 13 अगस्त को यह चारों सरपंच दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचेंगे और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर इनकी देखरेख के लिए फरीदाबाद जिला स्वच्छता मिशन के परियोजना अधिकारी उपेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सम्मानित होने वाले सरपंच
रविंद्र सिंह बांकुरा – सरपंच, गांव बहादुरपुर, तिगांव खंड, फरीदाबाद

सुमित्रा देवी – महिला सरपंच, गांव शेरपुरा, सिवानी खंड, भिवानी

रतनपाल सिंह – सरपंच, गांव नीरपुर राजपूत, अटेली खंड, महेंद्रगढ़

जसमेर सिंह – सरपंच, गांव सुल्तानपुर, नीलोखेड़ी खंड, करनाल

इनके प्रयासों की एक झलक:
भिवानी के सिवानी खंड के शेरपुरा गांव की महिला सरपंच सुमित्रा देवी

महिला सरपंच सुमित्रा देवी ने गांव में एक एकड़ भूमि पर सुंदर पार्क और ओपन जिम बनवाया। फिरनी का निर्माण कराया, नालियों के पानी के निस्तारण हेतु सोखते गड्ढे बनवाए। पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाई गई और कचरा प्रबंधन की उत्तम व्यवस्था की गई।

बहादुरपुर गांव के सरपंच रविंद्र सिंह बांकुरा
इन्होंने गांव की जोहड़ के जल को खेतों तक पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डलवाई, जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ। स्कूल परिसर में पांच लाख की लागत से पार्क और ट्रैक बनवाया, हर घर से कचरा उठवाने की प्रणाली विकसित की, जिससे गांव पूरी तरह से स्वच्छ बना।

महेंद्रगढ़ जिले के अटेली खंड के नीरपुर राजपूत गांव के सरपंच रतनपाल सिंह
पुरानी जोहड़ों की खुदाई कर नहर से जल पहुंचाया गया। सोखते गड्ढों से दूषित जल का प्रबंधन किया गया। छह एकड़ भूमि पर ग्रामीण स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक निर्माण शुरू किया गया। गांव को नशा मुक्त घोषित कर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई।

करनाल जिले के नीलोखेड़ी खंड के सुल्तानपुर गांव के सरपंच जसमेर सिंह
इन्होंने जोहड़ को ‘फाइव पाउंड’ योजना के तहत विकसित कर नालियों के पानी को शुद्ध कर संरक्षित किया। स्वयं प्रतिदिन दो घंटे सफाई कर मिसाल पेश की। ग्राम सचिवालय को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ बनवाया, और पूरे गांव में सफाई की मिसाल कायम की।

इन सरपंचों के कार्य न केवल प्रशंसनीय हैं, बल्कि अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। सरकार द्वारा इनका सम्मान एक सकारात्मक संदेश है कि जब स्थानीय नेतृत्व संकल्प के साथ आगे बढ़ता है, तो ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल सकती है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता