Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

हरियाणा की महिला खिलाड़ियों का खेलों से हो रहा है मोह भंग:कुमारी सैलजा

24 अगस्त, 2023 09:19 AM

चंडीगढ़ (सतीश बंसल) हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों खासकर महिला खिलाड़ियों के साथ अपनाए जा रहे सौतेले व्यवहार को लेकर खिलाड़ियों का खेलों के प्रति मोहभंग होता जा रहा है। सरकार के खेलों को लेकर किए जा रहे लंबे चौड़े दावे खोखले साबित हो रहे हैं। महिला खिलाडियों के बढ़ते उत्पीड़न की घटनाओं से अभिभावक भयभीत है और अपनी बच्चियों को खेलों में भाग लेने से हिचकिचा रहे हैं। सरकार को ऐसा माहौल बनाना होगा जहां खिलाडी बिना किसी भय के मुकाम हासिल कर सके।
मीडिया को जारी एक बयान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में बनाई गई खेल नीति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के खिलाड़ी खून पसीना बहाकर देश की झोली में गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक डाल रहे है। इसमें महिला खिलाडियों का भी अहम योगदान हैं। आज पदक विजेता खिलाडियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। हरियाणा के खेल मंत्री रहे संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर एथलीट महिला कोच को न्याय दिलाने के बजाए उसे निलंबित किया गया है ऐसा कर सरकार ने महिला खिलाड़ियों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने 11 अगस्त को निलंबन का आदेश जारी किया, लेकिन आदेश में कोई कारण नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला कोच को निलंबित किए जाने का कारण अनुशासनहीनता और कदाचार के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं जो की तुगलक की फरमान से कम नहीं है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान महिला कोच को हरियाणा सिविल सर्विसेज (जनरल) रूल्स 2016 के अनुसार भत्ता दिया जाएगा। इस बीच महिला कोच ने स्पष्ट कहा है कि ‘पिछले कुछ महीनों से उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बर्खास्त भी किया जाता है तो भी वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगी तथा गलत तरीके से किए गए निलंबन के खिलाफ वो कोर्ट जाएंगी साथ ही दोषी को सजा दिला कर रहेगी।
सैलजा ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्ता पर काबिज होते ही कहा था कि खेलों में मेडल जीतो और सरकारी नौकरी पाओ पर आज सरकार स्वयं के वायदे को भूल चुकी है और मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यहां तक कि उनसे धरना प्रदर्शन करने तक का भी हक भी छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे पीड़ित खिलाड़ियों के साथ कांग्रेस न्याय दिलाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा है कि मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद सीएम मनोहर लाल ने खेल विभाग अपने पास रख लिया था। इसके बाद से ही सीएम खेल विभाग से संबंधित सभी कार्य देख रहे हैं। सीएम के पास काम की अधिकता है और वे ईमानदारी से अपने विभागों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था और सरकार स्वयं इस नारे को ताक पर रख चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार