Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

हरियाणा

हरियाणा की बेटी बनीं DSP, पति की हो चुकी मौत, पिता ने दिया जबरदस्त हौसला

25 सितंबर, 2025 07:42 PM

नारनौल : हरियाणा के नारनौल जिले की बेटी अंजू यादव ने राजस्थान पुलिस में डीएसपी बनकर परिवार और प्रदेश का मान बढ़ाया है। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित 55वें बैच की दीक्षांत परेड में 37 वर्षीय अंजू ने राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारी के रूप में शपथ ली।

अंजू यादव की सफलता संघर्षों से भरी कहानी है। 2021 में पति के निधन के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। पति की मौत के बाद बेटा मायके में पला और पिता की प्रेरक बातें उनके लिए हौसला बनीं। अंजू के इसी जज़्बे ने उन्हें कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ यह मुकाम दिलाया।

4 बहनों में सबसे बड़ी
मूल रूप से धौलेड़ा गांव (नारनौल) की रहने वाली अंजू की शादी अलवर जिले के गंडाला गांव में हुई थी। वे 4 बहनों में सबसे बड़ी हैं। गांव के सरकारी स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई के बाद उन्होंने डिस्टेंस लर्निंग से स्नातक किया और नारनौल कॉलेज से बीएड की डिग्री हासिल की।

परिवार में सरकारी नौकरी वाली पहली महिला
2009 में शादी और 2012 में बेटे के जन्म के बाद भी अंजू ने पढ़ाई और करियर जारी रखा। वे परिवार में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने 2016 से 2018 तक मध्यप्रदेश के भिंड के जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में टीचर के रूप में कार्य किया।

2024 में ज्वाइन किया DSP पद
इसके बाद जयपुर के सरकारी स्कूल में 2019 तक पढ़ाया और फिर 2019 से 2024 तक दिल्ली में सरकारी टीचर रहीं। 2021 में निकली भर्ती में चयनित होने के बाद मई 2024 में उन्होंने डीएसपी के पद पर ज्वाइन किया। अंजू की उपलब्धि आज कई युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव