Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख

08 जून, 2026 09:14 PM

चंडीगढ़ : हरियाणवी लोक संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर परिवार, प्रशंसकों और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां आहत हैं। पेप्सी शर्मा के निधन पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि पेप्सी शर्मा ने अपनी रागिनियों से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। पार्टी ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी ने लिखा, "अपनी रागिनी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध गायक पेप्सी शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों-प्रशंसकों के प्रति इस मुश्किल घड़ी में संवेदनाएं।"

पेप्सी शर्मा अपने दमदार स्वर और एनर्जेटिक मंच प्रस्तुतियों के लिए पूरे हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में लोकप्रिय थे। उनका असली नाम यशपाल शर्मा था और वह अमरोहा जिले के पतला गांव के रहने वाले थे।
पेप्सी शर्मा ने रागिनी गायन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ आज भी लोगों की जुबान पर है। इसके अलावा, उन्होंने ‘गोरी रानी’, ‘तू जा बंदी ब्याहली’, ‘तेरे जीजा से तंग आली’ जैसे कई हिट रागिनियां दीं।

पेप्सी शर्मा न सिर्फ गायक बल्कि संगीतकार और गीतकार भी थे। उनकी प्रस्तुतियां हमेशा दर्शकों को लंबे समय तक याद रहती थीं। डांसर और कलाकार सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती थी। दोनों ने कई कार्यक्रमों में साथ मंच साझा किया और हरियाणा-यूपी के कार्यक्रमों में उनकी जोड़ी को खूब सराहा जाता था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित