Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’ यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार अक्षय कुमार ने शुरू की साइंस-फिक्शन फिल्म 'समुक' की शूटिंग, बताया- 'नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती' निशानेबाज जीतू राय: विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीता स्वर्ण पदक 'ट्राई सीरीज' के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, क्रेमर की वापसी, रजा संभालेंगे कमान मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना के हाथों भारत की 3-5 से हार, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

राष्ट्रीय

हमेशा हिंदुओं को क्यों निशाना बनाते हो?, राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू

25 अगस्त, 2026 12:15 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'पितृसत्ता खत्म करो' वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर हिंदू समाज को टारगेट करने का आरोप लगाया। रिजिजू ने पोस्ट में लिखा, "कांग्रेस कहती है, 'पितृसत्ता को खत्म करो।' हमेशा सिर्फ हिंदुओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? अल्पसंख्यक महिलाओं का क्या? तीन तलाक का क्या? क्या मुस्लिम लड़कियां हमारी बहनें और बेटियां नहीं हैं? अगर आप सच में महिलाओं के साथ खड़े हैं, तो हर महिला, हर समुदाय और हर समय उनके साथ खड़े रहें।" केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि भारतीय बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमारी भारतीय बेटियां इसरो में आगे हैं, फाइटर जेट उड़ा रही हैं और ओलंपिक में मेडल जीत रही हैं। 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' के रूप में नारी शक्ति साफ दिखती है। भारतीय समाज को बांटने के लिए भारतीय बेटियों को कमतर न आंकें।

रिजिजू का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पितृसत्ता को लेकर केंद्र सरकार और सामाजिक व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि देश में पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करने की जरूरत है ताकि महिलाओं को बराबरी का हक मिल सके।
दरअसल, राहुल गांधी ने पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने मनुस्मृति का एक श्लोक उद्धृत किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि इसमें महिला को बचपन में पिता, युवावस्था में पति और पति की मृत्यु के बाद पुत्रों के अधीन बताया गया है। उन्होंने इस व्यवस्था को शर्मनाक बताते हुए कहा था कि पिता, पति और बेटे के अलावा महिलाओं की अपनी अलग पहचान है।

इस पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पार्टी का एजेंडा सिर्फ एक समुदाय को निशाना बनाना है, जबकि वह अल्पसंख्यक समाज में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर चुप रहती है।
रिजिजू ने तीन तलाक के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर महिला सशक्तीकरण की बात करनी है तो हर धर्म और हर समुदाय की महिलाओं के लिए करनी चाहिए, न कि चुनिंदा तरीके से।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

एस जयशंकर और मंटुरोव ने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक में अहम दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा : आईफोन नहीं, पारिवारिक कलह थी वजह, परिजनों ने नकारा अफवाहों का दौर, माता-पिता को एक देखना चाहता था बेटा

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

छात्रों की गूंज अभियान का समर्थन न करने पर कांग्रेस के 4 दिग्गज नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 72 घंटे में मांगा जवाब

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पर लगाया धमकी देने का आरोप

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यूनिफार्म को लेकर कोई जिद नहीं की जा सकती

स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यूनिफार्म को लेकर कोई जिद नहीं की जा सकती

UP Elections: सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा करेंगे सपा-कांग्रेस, 403 सीटों पर सर्वे भी पूरा

UP Elections: सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा करेंगे सपा-कांग्रेस, 403 सीटों पर सर्वे भी पूरा

शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति