Sunday, July 05, 2026
BREAKING
कोहली-रोहित और अभिषेक जो नहीं कर पाएं, वो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में 2 छक्के लगाकर कर दिखाया साप्ताहिक राशिफल 6-12 जुलाई 2026: जुलाई के दूसरे सप्ताह में किस राशि को होगा लाभ, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें हरियाणा के रेवाड़ी में सोनम रघुवंशी जैसा कांड, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का आएगा IPO, ओलेक्ट्रा से है तगड़ा कनेक्शन मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

राष्ट्रीय

हमारा नॉर्थ ईस्ट पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ऊर्जा-लक्ष्मी में बदल रहा : प्रह्लाद जोशी

31 अक्टूबर, 2025 07:46 PM

नई दिल्ली : केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट को ऊर्जा-लक्ष्मी का स्वरूप बताया।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वे गुवाहाटी में रिन्यूएबल एनर्जी पर रीजनल वर्कशॉप में शामिल हुए और कार्यक्रम में अपना भाषण दिया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि क्लीन एनर्जी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता एक स्थायी और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए देश के विजन को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, "प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर नॉर्थ-ईस्ट में अपने संसाधनों को समावेशी और मजबूत विकास के इंजन में बदलने की क्षमता है।"

केंद्रीय मंत्री जोशी ने पोस्ट में लिखा, "आज गुवाहाटी में रिन्यूएबल एनर्जी पर रीजनल वर्कशॉप में भाषण दिया। मैंने नॉर्थ ईस्ट राज्यों की बेहतरीन रिन्यूएबल कैपेसिटी शेयर के लिए उनकी प्रगति की प्रशंसा की। साथ ही, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति का रिव्यू किया। इसके अलावा, सोलर, स्मॉल हाइड्रो, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोमास में इस क्षेत्र की अपार क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की।"

उन्होंने आगे कहा, "साथ मिलकर, हम एक स्वच्छ, हरे-भरे और एनर्जी-सिक्योर नॉर्थ ईस्ट की ओर बढ़ रहे हैं, जो सस्टेनेबिलिटी के जरिए समृद्धि के प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर रहा है।"

इसके अलावा, उन्होंने गुवाहाटी में भारत की एकता और अखंडता के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका विजन कई जेनरेशन को एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इससे पहले करीब एक हफ्ते पहले एक इवेंट में शामिल होने के साथ केंद्रीय मंत्री जोशी ने नॉर्थ-ईस्ट को लेकर कहा था कि दशकों तक नजरअंदाज रहे उत्तर पूर्वी राज्यों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा है।

उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, "पीएम मोदी के उत्तर पूर्वी राज्यों में नियमित दौरे, समर्पित पहल और केंद्रित शासन के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र अभूतपूर्व विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च