Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी

09 अगस्त, 2026 09:05 PM

नई दिल्ली । देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2022 में शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस साल 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृति मंत्रालय की एक पोस्ट को रिपोस्ट भी किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है। आइए, हम 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं। खुशी है कि इस वर्ष के प्रयास 'वंदे मातरम' को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। वहीं, संस्कृति मंत्रालय ने अभियान के वेबसाइट 'हर घर तिरंगा डॉट कॉम' लॉंच करते हुए कहा कि पिछले 150 सालों से 'वंदे मातरम' के उद्घोष ने देश की आत्मा को झकझोरा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर, जब भारत 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं, रैलियों, संगीत कार्यक्रमों और सामूहिक गायन के लिए एकजुट हो रहा है, तो आइए वही भावना हर गली और हर घर तक पहुंचाएं।


भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान को बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में चलाने का फैसला किया है। पार्टी ने बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने की रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 परिवारों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान, स्वच्छता अभियान तथा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "तिरंगा हमारे राष्ट्र की अस्मिता, एकता और गौरव का सर्वोच्च प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के ह्रदय में देशभक्ति, कर्तव्य और राष्ट्र प्रथम की भावना को और प्रबल करती है। आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं। साथ ही, अपनी एक सेल्फी लेकर 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर अपलोड करें और इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को अभिव्यक्त करें।"


उन्होंने कहा, "आइए, इस स्वतंत्रता पर्व पर ऐसा संकल्प लें कि राजस्थान का हर घर तिरंगे से सजे, हर हृदय भारत माता के लिए धड़के, और हर नागरिक गर्व से कहे—'मेरा तिरंगा, मेरी पहचान, मेरा भारत, मेरा अभिमान।'" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़कर इसे राष्ट्रभक्ति का पर्व बनाएं। हरियाणा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम 'यूथ मैराथन एवं वंदे मातरम् कॉन्सर्ट' का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी