Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह बात मत करो, 'सिचुएशनशिप' विवाद पर रकुल प्रीत ने लगाई पति जैकी भगनानी को फटकार

27 अप्रैल, 2026 02:06 PM

मुंबई : सोशल मीडिया के दौर में कई बार किसी इंटरव्यू की एक छोटी-सी बात भी इतनी तेजी से फैल जाती है कि उसका असली मतलब कहीं पीछे छूट जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ। हाल ही में जैकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने अपने रिश्ते को 'सिचुएशनशिप' कह दिया, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मामला बढ़ता देख अब रकुल और जैकी दोनों ने इस पूरे विवाद पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, हाल ही में एक बातचीत के दौरान जैकी भगनानी ने कहा था, 'रकुल और मैं शादीशुदा जरूर हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है। भगवान ने हमें एक-दूसरे के लिए बनाया है, इसलिए शादी हुई है। मैं रकुल से हर बात खुलकर कह सकता हूं। अगर रकुल के सामने मेरी कोई एक्स गर्लफ्रेंड फोन करती है, तो मैं फोन स्पीकर पर डाल देता हूं।

अपने शादीशुदा रिश्ते को 'सिचुएशनशिप' का नाम देने पर जैकी लोगों के निशाने पर आ गए।
अब इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में रकुल, जैकी को डांटती दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, ''मैंने तुमसे कितनी बार कहा है कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन जी की तरह अजीब शब्दों का इस्तेमाल मत करो।''

इस दौरान रकुल के चेहरे के हावभाव और बोलने का तरीका इतना मजेदार था कि यह वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
वीडियो में जैकी भगनानी भी अपनी सफाई देते नजर आए। वह कान पकड़कर रकुल से माफी मांगते हुए कहते है, ''मेरा मतलब वैसा बिल्कुल नहीं था, जैसा लोगों ने समझ लिया।''
इस पर रकुल कहती है, ''मैं जानती हूं कि तुम्हारा इरादा गलत नहीं था, लेकिन अब दुनिया को भी पता होना चाहिए। कोई बात नहीं, जब लोग यह देखेंगे, तो अपने आप रुक जाएंगे।''

'सिचुएशनशिप' दो शब्दों 'सिचुएशन' और 'रिलेशनशिप' से मिलकर बना है। इसका मतलब यह है कि एक ऐसा रिश्ता, जो पूरी तरह सिचुएशन पर निर्भर करता है। यानी इस रिश्ते में रहने वाले कपल्स के ऊपर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं होता रिलेशनशिप को चलाने और कमिटमेंट का। ऐसे कपल्स भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग नहीं बनाना चाहते।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री