Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी • ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी • इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता • नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए • यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप • अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस • एआई मॉडल्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, 'इमरजेंसी ब्रेक' सिस्टम जरूरी: सत्य नडेला • मार्केट आउटलुक: महंगाई डेटा, कच्चा तेल और बॉल्ड यील्ड से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल • तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद • रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

राष्ट्रीय

हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी

11 अक्टूबर, 2026 04:58 PM

चेन्नई(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लोगों को संबोधित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज से नवरात्र के पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि का यह पुण्य अवसर और शिव के साथ-साथ शक्ति की पवित्र भूमि तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में आने से पहले मुझे जलकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिला है। मैं तमिलनाडु की तीर्थ भूमि से सभी देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

पीएम ने कहा, "आज भारत रत्न जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती भी है। इन दोनों विभूतियों का जीवन हमें राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है। मैं इस मंच से इन दोनों महान विभूतियों को नमन करता हूं। अभी कुछ देर पहले आईआईटी मद्रास में ब्रेन रिसर्च सेंटर में जाने का अवसर मिला। इस विजिट के अलावा मुझे चेन्नई मेट्रो के एक और फेज को भी जनता को समर्पित करने का अवसर मिला है।"

उन्होंने कहा, "मंदिर से मेट्रो तक तमिलनाडु का यह अनुभव आज के भारत की स्प्रिट है। भारत अपने सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा लेता है। विज्ञान की प्रगति से आगे बढ़ता है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है। हमारी विरासत और भविष्य की हमारी आकांक्षाएं साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही आप सबके आशीर्वाद से देशवासियों के प्रेम के कारण हेड ऑफ द गवर्मेंट के रूप में मैंने 25 वर्षों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है।"

पीएम ने कहा, "अक्टूबर 2001 में मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और तब से देशवासियों ने सीएम और फिर पीएम के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है। मैं हमेशा राज्य के विकास से देश के विकास का मंत्र लेकर चला। मुख्यमंत्री के रूप में मैंने राज्यों की उम्मीदों को खुद समझा, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने न सिर्फ उन उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास किया बल्कि कोशिश भी की कि हर राज्य अपनी उम्मीदों को पूरा कर सकें।"

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे कई बार करुणानिधि और जयललिता के साथ संवाद करने का अवसर मिला था। जब प्रधानमंत्री बना तब भी जयललिता, ओ. पन्नीरसेल्वम, ई पलानीस्वामी और एमके स्टालिन के साथ मुझे काम करने का अवसर मिला। सरकारें बदलती रहीं लेकिन तमिलनाडु के विकास और यहां के लोगों की सेवा का मेरा संकल्प हमेशा अटूट रहा है और आज इसी संकल्प के साथ हम मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु के विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आज तमिलनाडु में अर्बन डेवलपमेंट हमारी एक बड़ी प्राथमिकता है। मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि अर्बनाइजेशन एक चैलेंज नहीं बल्कि अवसर है। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ट्रांसपोर्टेशन अच्छा हो तो इससे लोगों की ईज ऑफ लिविंग बढ़ती है। हम सबको पता है कि बेहतर ट्रांसपोर्टेशन के लिए सिर्फ सड़कों को चौड़ी करना काफी नहीं होता। आधुनिक शहरों में हमें होलिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है। इसलिए बीते एक दशक में हमने पूरे देश में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार किया है। 2014 में देश के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो चलती थी। आज देश के 25 शहरों में मेट्रों सुविधाएं संचालित की जा रही हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "2014 से भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 11 गुना बढ़ गया है जबकि डिफेंस एक्सपोर्ट में 50 गुना बढ़ोतरी हुई है। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट ने भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। मैन्युफैक्चरिंग में इस बढ़ोतरी से हमारे युवाओं के लिए लाखों नौकरियां पैदा हुई हैं। तमिलनाडु के लोगों ने मैन्युफैक्चरिंग में इस बढ़ोतरी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। आज हम दुनिया के दूसरा सबसे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरर हैं। 2014 से अब तक हमारे इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 11 गुना बढ़े हैं। हमारे डिफेंस एक्सपोर्ट 50 गुना बढ़े हैं। हमारे इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। मैन्युफैक्चरिंग की इस ग्रोथ के कारण देश में नौजवानों के लिए डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स बने हैं। आज देश में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि शिपिंग सेक्टर नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।"

पीएम मोदी ने कहा, "हमें राज्यों को सशक्त बनाकर भारत का सशक्त बनाना है। इसलिए केंद्र सरकार तमिलनाडु जैसे राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग को प्रमोट कर रही है। आज हम शिपिंग सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रहे हैं। इस सफर में तमिलनाडु ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस दिशा में केंद्र सरकार द्वारा 17,000 करोड़ रुपए के निवेश से थूथुकुडी में वी. ओ. चिदंबरनार पोर्ट को वर्ल्ड-क्लास मेगा कंटेनर और ग्रीन एनर्जी हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। काम पूरा होने पर यह पोर्ट दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाजों को संभालने में सक्षम होगा। इससे तमिलनाडु को इंडस्ट्री और ट्रांसपोर्टेशन के ग्लोबल हब के तौर पर बदलने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचता जाए। इसके लिए केंद्र से जो भी मदद चाहिए होगी, हम उसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके साथ खड़े हैं। हम मिलकर विकसित तमिलनाडु से विकसित भारत का संकल्प साकार करेंगे।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

‘मैं गांव जा रहा हूं’, अभिजीत दीपके बोले- तानाशाही के अंत की शुरुआत हो गई

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

अनुराग ठाकुर बोले-'कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनाव हारने पर संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराता है विपक्ष'

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

रिहा हो गए अभिजीत दीपके और उनके साथी, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बातचीत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी, सीएम विजय और राज्यपाल आर्लेकर ने किया स्वागत

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

गुजरात सरकार की पहल का असर, गिर के बाद बरडा का जंगल बना शेरों का नया घर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी बोले- 'हमारी सभी प्राथमिकताओं में बेटियां और महिलाएं सर्वोच्च'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

दिल्ली-प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी को भारत ने बताया बेबुनियाद, कहा, 'आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य'

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी