Monday, September 08, 2025
BREAKING
सुल्तानपुर लोधी पहुंचे गायक Roshan Prince, बाढ़ पीड़ितों को कही ये बात कल पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान Haryana: फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भगवंत मान से मिले CM सैनी, 20 मिनट हुई मुलाकात, बाढ़ के हालातों की ली जानकारी Chandigarh में बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरे की घंटी! जारी हुई चेतावनी, पढ़ें पूरी Report आपदा प्रभावित हिमाचल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दे सकते हैं बड़ा राहत पैकेज.. मनाली-लेह हाईवे पर फिर बहाल हुआ यातायात, किसानों को मिली बड़ी राहत हिमाचल 'पूर्ण साक्षर राज्य' घोषित, सीएम सुक्खू ने किया ऐलान हरियाणा को मिलेंगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, 100 सिर्फ इस अकेले जिले में दौड़ेंगी किसको-कितनी राहत... हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी इतनी सहायता, देखें लिस्ट Haryana Flood: यमुना का घटा जलस्तर, अब मारकंडा और घग्गर नदी ने बढ़ाई टेंशन, ड्रेन ओवरफ्लो, फसलें डूबी

हरियाणा

हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा दीवार में लगे ब्लॉक पानी में बहे, बाढ़ का खतरा बढ़ा... बैराज के सभी गेट भी खुले

04 सितंबर, 2025 06:55 PM

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में स्थापित हथिनी कुंड बैराज से पिछले 80 घंटे से पानी डिस्चार्ज हो रहा है, जो दिल्ली में यमुना के पानी में इजाफा कर रहा है। 1 सितंबर को सुबह 4:00 बजे हथिनीकुंड बैराज के गेट 1 लाख 65000 क्यूसेक पानी होने के बाद खोल दिए गए थे, जो लगातार अभी तक खुले हुए हैं। इस दौरान अधिकतम 3 लाख 29000  क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ और तब से अब तक मिनी फ्लड के रूप में लगातार पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।

 इसी बीच बैराज के उत्तर प्रदेश की तरफ बनाया गया गाइड बंध के कंक्रीट ब्लॉक जो प्रोटेक्शन के लिए लगाए गए थे वह पानी की मार ना सहते हुए बह गए हैं। हालांकि अधिकारी इसकी वजह से बैराज को कोई खतरा नहीं मान रहे। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे पानी के उस तरफ दीवार में कितनी दरार नजर आ रही है। सिंचाई विभाग के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर आर एस मित्तल का कहना है कि जैसे ही पानी कम होगा इसकी मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैराज को इससे किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

 
हथिनीकुंड बैराज से लगातार डिस्चार्ज होते पानी से यमुनानगर जिला के एक दर्जन से ज्यादा गांव में भूमि कटाव हो चुका है। सैकड़ो एकड़ भूमि यमुना में समा चुकी है। इन गांव में कमालपुर टापू, पोबरी, लाकड, बंजारा बॉस ,उन्हेड़ी ,बीबीपुर ,कालेश्वर आदि गांव शामिल है। यह सभी गांव यमुना के बिल्कुल किनारे स्थित है। सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर ने माना कि पोबरी और टापू कमालपुर में यमुना आबादी के नजदीक आ गई थी, जहां विभाग द्वारा प्रोटेक्शन वर्क शुरू किया गया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 
सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने बताया कि 2023 में यमुना में सर्वाधिक 3 लाख 59000 क्यूसेक पानी आया था। उन्होंने बताया कि एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने के बाद उसे लो फ्लड  माना जाता है, और डेढ़ लाख से अधिक पानी आने के बाद उसे मीडियम फ्लड बताया जाता है। जबकि ढाई लाख पानी आने के बाद हाई फ्लड माना जाता है।
 बैराज से 18 घंटे तक हाई फ्लड चला रहा, जबकि 80 घंटे से मीडियम फ्लड के रूप में पानी का डिस्चार्ज किया जारी है।
 
 आर एस मित्तल ने बताया कि सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आदेश के बाद विभाग के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपना स्टेशन नहीं छोड़ सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह यमुना में पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए यमुना के आसपास ना जाएं। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले बेलगढ़ में इसी तरह दो बच्चे डूब गए थे ।उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की की अपने बच्चों का ध्यान रखें उन्हें यमुना के पास न जाने दे।

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

Haryana: फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भगवंत मान से मिले CM सैनी, 20 मिनट हुई मुलाकात, बाढ़ के हालातों की ली जानकारी

Haryana: फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भगवंत मान से मिले CM सैनी, 20 मिनट हुई मुलाकात, बाढ़ के हालातों की ली जानकारी

हरियाणा को मिलेंगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, 100 सिर्फ इस अकेले जिले में दौड़ेंगी

हरियाणा को मिलेंगी 450 इलेक्ट्रिक बसें, 100 सिर्फ इस अकेले जिले में दौड़ेंगी

किसको-कितनी राहत... हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी इतनी सहायता, देखें लिस्ट

किसको-कितनी राहत... हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी इतनी सहायता, देखें लिस्ट

Haryana Flood: यमुना का घटा जलस्तर, अब मारकंडा और घग्गर नदी ने बढ़ाई टेंशन, ड्रेन ओवरफ्लो, फसलें डूबी

Haryana Flood: यमुना का घटा जलस्तर, अब मारकंडा और घग्गर नदी ने बढ़ाई टेंशन, ड्रेन ओवरफ्लो, फसलें डूबी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को इस मामले में मिली छूट, अब नहीं होना होगा पेश...जानिए क्यों

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को इस मामले में मिली छूट, अब नहीं होना होगा पेश...जानिए क्यों

Haryana के इन 4 जिलों में इसी साल शुरू होगी ये खास सुविधा, मरीजों की परेशानी होगी खत्म... जानें कैसे

Haryana के इन 4 जिलों में इसी साल शुरू होगी ये खास सुविधा, मरीजों की परेशानी होगी खत्म... जानें कैसे

आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर धैर्य के साथ सेवा करने की जरूरत है: CM नायब सिंह सैनी

आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर धैर्य के साथ सेवा करने की जरूरत है: CM नायब सिंह सैनी

शिक्षक समाज, देश की धरोहर: सिंगला

शिक्षक समाज, देश की धरोहर: सिंगला

अलीकां के हार्दित शर्मा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

अलीकां के हार्दित शर्मा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितजन की हर संभव सहायता प्रलेस की प्राथमिक प्रतिबद्धता: डॉ. पाल कौर

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितजन की हर संभव सहायता प्रलेस की प्राथमिक प्रतिबद्धता: डॉ. पाल कौर