Saturday, August 15, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर सेना, वायुसेना और केंद्रीय बलों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

स्वतंत्रता दिवस पर सेना, वायुसेना और केंद्रीय बलों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

15 अगस्त, 2026 06:51 PM

भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश को आजाद हुए 79 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सेना, वायु सेना समेत केंद्रीय बलों की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “80वें स्वतंत्रता दिवस पर, आइए स्वतंत्रता की भावना और इसे संभव बनाने वाले बलिदानों को नमन करें। तिरंगा सदा ऊंचा लहराए और हमारी एकता सदा प्रखर रहे। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया पर सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ का संदेश भी साझा किया गया। सेनाध्यक्ष ने अपने संदेश में लिखा, “इस 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, मैं भारतीय सेना की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

सेनाध्यक्ष की ओर से आगे लिखा गया, “यह दिवस केवल हमारे लिए गौरव और उल्लास का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों को पुनः स्मरण करने एवं स्वयं को देशसेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। आइए, हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन करें, जिनके त्याग, साहस और अथक प्रयासों से राष्ट्र ने स्वतंत्रता प्राप्त की। साथ ही, हम अपने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ को नमन करें, जो हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और सम्प्रभुता का गौरवपूर्ण प्रतीक है।”

वायुसेना की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “भारतीय वायु सेना के सभी योद्धा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। जैसे-जैसे देश एक मजबूत और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है, वायु सेना आसमान की सुरक्षा करने और साहस, सम्मान व समर्पण के साथ देश की सेवा करने के अपने संकल्प पर अडिग है।”

सीआरपीएफ की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह और बल के सभी सदस्य देशवासियों को सादर शुभकामनाएं देते हैं। हम गणतंत्र की संप्रभुता की रक्षा करने तथा नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और पूर्ण समर्पण को दोहराते हैं।”

सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सीआईएसएफ की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए साहस और त्याग के साथ संघर्ष किया। उनका साहस और समर्पण हमें लगातार प्रेरित करता है। सीआईएसएफ पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ देश की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

असम राइफल्स की ओर से लिखा गया, “लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, ए वी एस एम, एस एम, महानिदेशक असम राइफल्स एवं असम राइफल्स के समस्त रैंक 80वें स्वतंत्रता दिवस के हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। हमारा तिरंगा सदैव ऊंचा लहराता रहे, जो हमारे महान राष्ट्र के साहस, एकता और अटूट संकल्प का प्रतीक है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर