Sunday, August 30, 2026
BREAKING
देशभर में नीट-पीजी परीक्षा संपन्न, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल, दो केंद्रों की पुनर्परीक्षा 'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर मन की बात: पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान भारत-उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु हैं भारतीय प्रवासी: पीएम मोदी ताशकंद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे, महिलाओं ने बांधी राखी उज्बेकिस्तान में दिखी भारत की सांस्कृतिक छाप, पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति से कलाकार उत्साहित मां को जागरूक बनाने से बच्चों में दिव्यांगता की शुरुआती पहचान संभव: डॉ. जितेंद्र सिंह भारत की प्रगति के लिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग जरूरी: उपराष्ट्रपति पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, समृद्ध इतिहास और विरासत को किया नमन 'विकसित भारत' की यात्रा हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए : राजनाथ सिंह

राष्ट्रीय

'स्वच्छता भी सेवा और आस्था का एक रूप बन गई', पीएम मोदी ने किया यूपी के दो दोस्तों और अमरनाथ यात्रा का जिक्र

30 अगस्त, 2026 03:21 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में स्वच्छता को लेकर देश के कई प्रेरक प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की एक बहुत बड़ी खूबी होती है और जब किसी जगह को स्वच्छ रखना वहां के लोगों का अपना संकल्प बन जाता है, तो बदलाव केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उस जगह की पूरी पहचान ही बदल जाती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता के लिए ऐसे प्रयास हमें निरंतर प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पटवई गांव का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि वहां आकाश और रोहन नाम के दो दोस्तों ने देखा कि उनके आसपास का इलाका गंदगी से भर गया है। इसके बाद दोनों ने कचरे के बैग उठाए और सफाई के लिए निकल पड़े। धीरे-धीरे दूसरे युवा भी उनके साथ जुड़ने लगे और 'क्लीन-अप पटवई' नाम से एक टीम बन गई।

पीएम मोदी ने कहा कि ये युवा अब तक चार गंगा घाटों को साफ कर चुके हैं और एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटा चुके हैं। इन्होंने कई तालाबों और सार्वजनिक जगहों की सफाई भी की है।

प्रधानमंत्री ने इस बार की श्री अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता और जनभागीदारी की प्रेरक तस्वीर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कठिन रास्तों पर हजारों स्वच्छता कर्मी दिन-रात सेवा में जुटे रहे। इस वर्ष यात्रा के दौरान 400 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरे को कलेक्ट और प्रोसेस किया गया।

उन्होंने कहा, "मुझे इस प्रयास की एक बात विशेष रूप से अच्छी लगी। स्वच्छता के इस अभियान में श्रद्धालु भी भागीदार बने। 16,000 से अधिक यात्रियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। 10,000 से अधिक यात्रियों को 'रिस्पॉन्सिबल यात्री सर्टिफिकेट' भी दिया गया।"

पीएम मोदी ने बताया कि यात्रा के दौरान एक अनोखा प्रयोग भी हुआ, जहां घोड़ों और खच्चरों के गोबर को बायोगैस में बदला गया और उसी क्लीन एनर्जी से स्वच्छ ज्योत प्रज्वलित की गई। यानी बाबा बर्फानी की इस पवित्र यात्रा में स्वच्छता भी सेवा और आस्था का एक रूप बन गई।

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे गांव हों या शहर, हमारी नदियां हों या तीर्थ स्थल, इनकी पहचान हमारे व्यवहार से भी बनती है और जब स्वच्छता इस व्यवहार में शामिल हो जाती है, तो उस स्थान की शोभा और बढ़ जाती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देशभर में नीट-पीजी परीक्षा संपन्न, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल, दो केंद्रों की पुनर्परीक्षा

देशभर में नीट-पीजी परीक्षा संपन्न, 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल, दो केंद्रों की पुनर्परीक्षा

मन की बात: पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

मन की बात: पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु हैं भारतीय प्रवासी: पीएम मोदी

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु हैं भारतीय प्रवासी: पीएम मोदी

ताशकंद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे, महिलाओं ने बांधी राखी

ताशकंद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे, महिलाओं ने बांधी राखी

उज्बेकिस्तान में दिखी भारत की सांस्कृतिक छाप, पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति से कलाकार उत्साहित

उज्बेकिस्तान में दिखी भारत की सांस्कृतिक छाप, पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति से कलाकार उत्साहित

मां को जागरूक बनाने से बच्चों में दिव्यांगता की शुरुआती पहचान संभव: डॉ. जितेंद्र सिंह

मां को जागरूक बनाने से बच्चों में दिव्यांगता की शुरुआती पहचान संभव: डॉ. जितेंद्र सिंह

भारत की प्रगति के लिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग जरूरी: उपराष्ट्रपति

भारत की प्रगति के लिए अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-अकादमिक सहयोग जरूरी: उपराष्ट्रपति

पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, समृद्ध इतिहास और विरासत को किया नमन

पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, समृद्ध इतिहास और विरासत को किया नमन

'विकसित भारत' की यात्रा हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए : राजनाथ सिंह

'विकसित भारत' की यात्रा हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए : राजनाथ सिंह

भारत की बेटियों की उड़ान धरती से अंतरिक्ष तक पहुंच रही है : पीएम मोदी

भारत की बेटियों की उड़ान धरती से अंतरिक्ष तक पहुंच रही है : पीएम मोदी