Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने रचा इतिहास, 2025 में 30 अरब डॉलर के पार

15 जनवरी, 2026 05:37 PM

भारत ने स्मार्टफोन निर्यात के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। अनुमान के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान भारत से 30 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के स्मार्टफोन का निर्यात किया गया। यह आंकड़ा वर्ष 2021 से अब तक हुए कुल स्मार्टफोन निर्यात का करीब 38 प्रतिशत है। इस बड़ी सफलता के पीछे उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना की अहम भूमिका मानी जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से 2025 के बीच भारत से कुल 79.03 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के स्मार्टफोन का निर्यात हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा निर्यात वर्ष 2025 में दर्ज किया गया, जो अब तक किसी भी साल का सर्वाधिक आंकड़ा है।

देश से होने वाले कुल स्मार्टफोन निर्यात में अमेरिकी टेक दिग्गज ऐपल के आईफोन की हिस्सेदारी करीब 75 प्रतिशत रही। जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान भारत से 22 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के आईफोन का निर्यात किया गया।

आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में भारत से 20.45 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन का निर्यात हुआ था, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 30 अरब डॉलर तक पहुंच गया। स्मार्टफोन निर्यात में इस तेज उछाल का श्रेय केंद्र सरकार की पीएलआई योजना को दिया जा रहा है, जिसकी घोषणा वर्ष 2020 में की गई थी।

सरकार द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई 14 पीएलआई योजनाओं में स्मार्टफोन पीएलआई योजना को निर्यात के लिहाज से सबसे सफल माना जा रहा है। कभी वर्ष 2015 में भारत के निर्यात उत्पादों की सूची में 167वें स्थान पर रहने वाला मोबाइल फोन अब देश का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बन चुका है।

पीएलआई योजना के तहत वर्ष 2021 में भारत से 4.85 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन का निर्यात हुआ, जिसमें सैमसंग और घरेलू कंपनियों के मोबाइल फोन प्रमुख रहे। वर्ष 2022 में कोविड महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने और ऐपल के आपूर्तिकर्ताओं की भारत में फैक्ट्रियां शुरू होने के साथ ही स्मार्टफोन निर्यात लगभग दोगुना हो गया।

यह तेजी 2023 में भी जारी रही और सालाना आधार पर निर्यात में 51 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ यह 14.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वर्ष 2024 में पहली बार स्मार्टफोन निर्यात 20 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर 20.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मार्च 2025 में भारत ने रिकॉर्ड 3.16 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन का निर्यात किया, जो अब तक का सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है। इससे पहले जनवरी 2025 में 2.92 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। वर्ष 2024 में मासिक निर्यात पहली बार 2 अरब डॉलर के पार गया और 12 में से तीन महीनों में यह स्तर पार किया गया। पिछले एक साल के दौरान 12 में से 10 महीनों में स्मार्टफोन निर्यात 2 अरब डॉलर से अधिक रहा। केवल अगस्त और सितंबर में यह आंकड़ा थोड़ा कम रहकर क्रमशः 1.52 अरब डॉलर और 1.68 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख