Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

राष्ट्रीय

स्पोर्ट्स कार्निवल 2026: बैडमिंटन और क्रिकेट मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल तय

08 मार्च, 2026 02:31 PM

जयपुर : जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में चल रहे जयपुर रीजनल चैप्टर के तत्वाधान में स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के दुसरे दिन खेले गए बैडमिंटन मैचों की जानकारी देते हुए, आशीष काला ने बताया कि प्राइमर्क सुपर किंग ने तालुका फाइटर्स को, जबकि तालुका फाइटर्स ने मंगल टाइटन को हराया। वहीं लैंटर्न लीजेंड्स ने एल्फेन रॉयल्स को और वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने भी एल्फेन रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। इन मुकाबलों ने सेमीफाइनल की तस्वीर साफ कर दी है और पहला सेमीफाइनल वर्सेटाइल वाइकिंग्स और तालुका फाइटर्स के बीच, जबकि दूसरे सेमीफाइनल लैंटर्न लीजेंड्स और प्राइमर्क सुपर किंग के बीच होगा। क्षितिज मनु ने बताया कि क्रिकेट में पहला मैच में लैंटर्न लीजेंड्स ने 8 विकेट से और एल्फेन रॉयल्स को हराया। दुसरे मैच के एक करीबी मुकाबले में प्राइमर्क सुपर किंग ने मंगल टाइटन को मात्र 7 रन से हराया। दिन के आखिरी मैच में वर्सेटाइल वाइकिंग्स ने लैंटर्न लीजेंड्स को 5 विकेट से हराया। इसके अलावा एक फ्रेंडली विमेन और किड्स क्रिकेट मैच भी खेला गया। मनीष ठाकुरिया ने कहा कि टेबल टेनिस के मैचों के दौरान यंग टैलेंट और महिला एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। किड गर्ल्स कैटेगरी में, मंगल टाइटन्स की अपूर्वा मंगल विनर रहीं, जबकि अल्फेन रॉयल्स की दृष्टि जैन रनर-अप रहीं। किड बॉयज कैटेगरी में, प्राइमार्क सुपरकिंग्स की आराध्या मेहता ने टाइटल जीता, जबकि अल्फेन रॉयल्स की मानन अरोड़ा रनर-अप रहीं। विमेंस कैटेगरी में, अल्फेन रॉयल्स की रानू झमरिया ने विनर का टाइटल जीता, जबकि मंगल टाइटन्स की आस्था थोलिया रनर-अप रहीं। टीम कॉम्पिटिशन के फाइनल में लैंटर्न लेजेंड्स ने अल्फेन रॉयल्स को हरा कर ख़िताब अपने नाम करा। बेस्ट विमेन प्लेयर का अवॉर्ड रानू झमरिया को और बेस्ट मेन प्लेयर का अवॉर्ड शरद मैथल को मिला। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कार्निवाल के आखिरी दिन गोल्फ प्रतियोगिता रामबाग गोल्फ क्लब में और ट्रैक-फील्ड, फन रन तथा अवॉर्ड सेरेमनी सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति