चंडीगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.92 ग्राम हेरोइन और 9.89 ग्राम आईस बरामद की गई है। यह कार्रवाई महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर के निर्देशों तथा डीएसपी, डीसीसी पी. अभिनंदन के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर चिरंजी लाल की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार 23 मई को एएसआई सुधीर के नेतृत्व में डीसीसी टीम थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और गश्त पर थी। जब पुलिस टीम सेक्टर-40 सी, डी के मोड़ के पास पहुंची तो शक के आधार पर एक युवक को काबू किया गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सलमान पुत्र जुल्फिकार निवासी स्मॉल फ्लैटए मलोया कॉलोनी चंडीगढ़ उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.92 ग्राम हेरोइन और 9.89 ग्राम आईस बरामद हुई। इस संबंध में थाना सेक्टर-39 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वाहन डेंटिंग पेंटिंग का काम करता थाए लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लालच में कम कीमत पर नशीले पदार्थ खरीदकर उन्हें अधिक कीमत पर चंडीगढ़ के नशा करने वालों को बेचता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क से जुड़े आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है।