Saturday, April 04, 2026
BREAKING
गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया रॉकी व्यू काउंटी, कैलगरी, कनाडा के नव नियुक्त मेयर के सम्मान में आयोजित समारोह "खेतों तो प्लेट तक" – पंजाब की कृषि को मजबूत करने के लिए एक नवीन पहल दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’* भगवंत मान सरकार ने बकाया राशि की वसूली के लिए ओ.टी.एस. 2025 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई की: हरपाल सिंह चीमा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की सेहत पर बड़ा अपडेट! अस्पताल से आई राहत की खबर

19 जून, 2025 05:17 PM

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह 15 जून को पेट से जुड़ी तकलीफों के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरुप ने बताया, “सोनिया गांधी जी की हालत में सुधार है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।”

डॉक्टरों ने दी थी सेहत की अपडेट

इससे पहले अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि सोनिया गांधी को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन यानी पेट में संक्रमण की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था।
डॉ. एस. नंदी और डॉ. अमिताभ यादव के नेतृत्व में इलाज किया गया। उन्होंने बताया, “इलाज सफल रहा है। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द छुट्टी देने की योजना है। इलाज के बाद भी उनकी निगरानी जारी रहेगी।”

शिमला दौरे के दौरान भी बिगड़ी थी तबीयत

गौरतलब है कि इससे पहले 7 जून को शिमला में निजी दौरे पर गईं सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तब उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद जब वे दिल्ली लौटीं, तो रूटीन जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में दिखाया गया था।

परिवार और समर्थकों ने जताई राहत

सोनिया गांधी की सेहत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बनी हुई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर आते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं ट्रेंड कर रही थीं।

अब आगे क्या?

डॉक्टरों की टीम ने साफ किया है कि सोनिया गांधी को फिलहाल आराम की सलाह दी गई है और कुछ समय तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। आगे का इलाज नियमित फॉलोअप के माध्यम से जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट