Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

28 जून, 2026 12:28 PM

मेघालय में हनीमून के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का दर्द एक बार फिर छलक उठा है। पुणे के पास लोहगढ़ किले में मंगेतर केतन अग्रवाल की धकेलकर हत्या करने के मामले ने उनके पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उमा रघुवंशी ने पुणे हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल की तुलना अपनी बहू सोनम रघुवंशी से की। उन्होंने आरोप लगाया कि सिया गोयल कुछ और नहीं बल्कि उनकी बहू सोनम का ही छोटा रूप है।


गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। हाल ही में एक निचली अदालत ने जांच में कुछ तकनीकी कमियों का हवाला देते हुए सोनम को सशर्त जमानत पर रिहा किया है, जिस पर राजा की मां ने कड़ी आपत्ति जताई है।


अपने बेटे के मर्डर से गिनाई समानता
भावुक होते हुए उमा रघुवंशी ने कहा कि केतन अग्रवाल का मामला बिल्कुल उनके बेटे राजा के मामले जैसा ही है। दोनों मामलों में समानताएं गिनाते हुए उन्होंने कहा, "जिस तरह सोनम रघुवंशी ने पूरी प्लानिंग की थी और बाद में एक झूठी कहानी बुनी ठीक उसी तरह सिया गोयल ने भी साजिश रची और अपने ही मंगेतर को पहाड़ी से नीचे धकेल दिया। मैं उस मां का दर्द बहुत अच्छी तरह समझ सकती हूं, क्योंकि मैं खुद आज तक अपने बेटे को खोने के गम से उबर नहीं पाई हूं।"


किसी के बेटे की जान मत लो
सिया गोयल और सोनम रघुवंशी जैसी युवतियों के रवैए पर उन्होंने कहा, "अगर लड़कियों को शादी नहीं करनी है तो मत करें, लेकिन किसी के बेटों की जान तो मत लें। कृपया अपने माता-पिता से बात करें, लेकिन किसी की हत्या करने का अधिकार आपको नहीं है।"


सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिलने पर उमा रघुवंशी ने गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपियों को बिना किसी देरी के सख्त सजा मिलनी चाहिए, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो रहा है।


सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत
उन्होंने आरोप लगाया, "सोनम को मिली जमानत समाज में एक बहुत गलत संदेश दे रही है। इससे अपराधियों का हौसला बढ़ेगा। अब आरोपियों को लगने लगा है कि वे इतना बड़ा अपराध करने के बाद भी अगर पकड़े गए तो आसानी से जेल से बाहर आ जाएंगे। पहली बात तो उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं है और अगर पकड़े भी गए तो वे सोचेंगे कि जब सोनम छूट सकती है तो हम भी छूट जाएंगे।" उन्होंने अंदेशा जताया कि शायद सोनम की जमानत से प्रभावित होकर ही सिया गोयल छोटी सोनम बन गई।


2025 में इंदौर के 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 में सोनम से हुई थी। शादी के महज 9 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां सोहरा (चेरापूंजी) की एक गहरी खाई में राजा का क्षत-विक्षत शव मिला था। मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।


केतन अग्रवाल मर्डर केस
पुणे के 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर लोहगढ़ किले की पहाड़ी से धकेलकर हत्या कर दी। सिया ने बदनामी के डर से सगाई तोड़ने के बजाय केतन को रास्ते से हटाना बेहतर समझा और इसे एक ट्रेकिंग हादसे का रूप देने की कोशिश की।


उमा रघुवंशी ने केतन अग्रवाल के परिवार ढांढस बंधाते हुए उनसे न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा, "मुझे मेरे बेटे के लिए अभी तक पूरा न्याय नहीं मिला है, लेकिन मैं केतन के परिवार से यही कहूंगी कि जब तक आरोपियों को मौत की सजा न मिल जाए वे अपनी उम्मीद न खोएं। सिया, सोनम और मुस्कान जैसी सभी आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह