Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है' आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड? समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

मनोरंजन

'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है'

26 मई, 2026 02:29 PM

मुंबई : डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में आने वाली म्यूजिकल मिनी सीरीज 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' काफी चर्चा में है। यह सीरीज रोमांस, इमोशन्स और म्यूजिक को एक साथ जोड़कर दर्शकों को एक नया अनुभव देने की कोशिश करती है। इसमें हर गाना कहानी और किरदारों की भावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करता है। इस सीरीज में 'प्यार मेरा' गाने को प्लेबैक सिंगर असीस कौर ने अपनी आवाज दी है।

असीस कौर ने कहा, ''यह गाना इंसानी रिश्तों की नर्मी, भावनात्मक कमजोरी और दिल के जुड़ाव को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। इस गाने में प्यार के उस एहसास को दिखाने की कोशिश की गई है, जहां इंसान खुद को पूरी तरह किसी के सामने खोल देता है।''

असीस कौर ने आगे कहा, ''इसी मिनीसीरीज का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बेहद खास अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट में म्यूजिक और कहानी को जिस तरीके से जोड़ा गया है, वह काफी अलग और नया है। आमतौर पर फिल्मों और सीरीज में गाने कहानी के बीच आते हैं, लेकिन यहां म्यूजिक खुद कहानी का हिस्सा बन गया है। 'प्यार मेरा' केवल एक रोमांटिक गाना नहीं है, बल्कि यह दो लोगों के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को समझाने का जरिया भी है।''

इस गाने को असीस कौर ने गोल्डी सोहेल के साथ मिलकर गाया है। वहीं इस सीरीज में करण वाही और सुरभि ज्योति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह मिनीसीरीज यूट्यूब पर रिलीज होगी।

यह मिनीसीरीज कुल आठ एपिसोड में दिखाई जाएगी। इसकी कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो रिश्तों, भावनाओं, दिल टूटने, भरोसे और खुद को दोबारा संभालने जैसी परिस्थितियों से गुजरते हैं।

इस प्रोजेक्ट के गानों में कई और कलाकारों ने भी अपनी आवाज दी है। 'दुनिया' और 'चांदनी रात' जैसे गाने हंसिका पारीक ने गाए हैं, जबकि 'ढोलना' को गोल्डी सोहल ने आवाज दी है। वहीं 'आए क्यों थे' गाने को सिमरन चौधरी ने गाया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जोधपुर शेड्यूल पूरा कर आगे बढ़ीं सान्या मल्होत्रा, 'सुंदर पूनम' के सेट से शेयर की मजेदार झलकियां

जोधपुर शेड्यूल पूरा कर आगे बढ़ीं सान्या मल्होत्रा, 'सुंदर पूनम' के सेट से शेयर की मजेदार झलकियां

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान