Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

सेंसेक्स 244 अंक टूटकर 83,382 पर बंद, निफ्टी 25,665 के स्तर पर

14 जनवरी, 2026 07:33 PM

शेयर बाजार में आज, 14 जनवरी को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 244 अंक गिरकर 83,382 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी करीब 66 अंकों की गिरावट के साथ 25,665 के स्तर पर बंद हुआ।

आज शेयर मार्केट में गिरावट के पीछे अहम कारण....

1) विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
शेयर बाजार पर सबसे बड़ा दबाव विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से आ रहा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को FIIs ने ₹1,499.81 करोड़ के शेयर बेचे। यह जनवरी में लगातार 7वां दिन रहा जब विदेशी निवेशकों ने शुद्ध बिकवाली की। डीलरों के मुताबिक, विदेशी फंड्स की यह लगातार निकासी खासतौर पर लार्ज-कैप शेयरों पर असर डाल रही है, जिससे बाजार में मजबूती नहीं बन पा रही है।

2) कमजोर ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजारों से भी निवेशकों को कोई खास सहारा नहीं मिला। चीन का शंघाई SSE कंपोजिट इंडेक्स गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार भी रातभर कमजोरी के साथ बंद हुए और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे अमेरिका में कमजोर शुरुआत के संकेत मिले। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और FII बिकवाली की वजह से वैश्विक माहौल फिलहाल अनुकूल नहीं है। इसी कारण भारतीय बाजार पर भी दबाव बना हुआ है।

3) टैरिफ और जियो पॉलिटिकल टेंशन
निवेशकों की चिंता अमेरिका की टैरिफ नीति को लेकर भी बनी हुई है। 14 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में उन टैरिफ पर फैसला आने की संभावना है, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में ट्रंप प्रशासन ने लागू किया था। ये टैरिफ 10% से 50% के बीच हैं और कई बड़े देशों पर लगाए गए थे। इन टैरिफ को अदालत में यह कहकर चुनौती दी गई है कि ये राष्ट्रपति की अधिकार सीमा से बाहर हैं। अगर टैरिफ बने रहते हैं, तो इससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है और उभरते बाजारों, जैसे भारत, में पूंजी निवेश प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि जो देश ईरान के साथ व्यापार करेंगे, उन पर अमेरिका 25% टैरिफ लगा सकता है। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों को फांसी दी गई, तो अमेरिका सख्त कदम उठाएगा। इन बयानों से निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट