Monday, May 18, 2026
BREAKING
तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण लुधियाना में टारगेट शूटिंग की संभावित कोशिशें नाकाम; आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी 3 पिस्तौल सहित काबू नशा और गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का अमृतसर में पर्दाफाश; 2.1 किलो हेरोइन, सात पिस्तौलों समेत एक काबू 2.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने करवाई शुरुआत यंग नाभाइट्स एसोसिएशन ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनूठी मिसाल कायम की : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी के वार्ड नंबर 21 में घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार CM ने कांग्रेस को मिले ज़बरदस्त समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार जताया नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, 2027 का सेमीफाइनल: ज़िंटा जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल मुख्यमंत्री ने वी.डी. सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

मनोरंजन

सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील

18 मई, 2026 04:09 PM

चेन्नई : सिनेमाघरों में 14 मई को रिलीज हुई एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दर्शकों और थिएटर स्टाफ से खास अपील की है।

उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई दर्शक बहुत उत्साहित नजर आए तो उसके साथ नरमी, दया और सम्मान से व्यवहार किया जाए। आरजे बालाजी ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, “आप में से हर उस व्यक्ति का शुक्रिया, जो थिएटर आया और ‘करुप्पु’ को प्यार दिया। आपका यह प्यार हमारे लिए अविश्वसनीय है। जब हमने यह फिल्म बनानी शुरू की थी, तब हमने इतने प्यार की कभी कल्पना भी नहीं की थी।”

डायरेक्टर ने बताया कि तमिलनाडु और उसके बाहर से भी उन्हें कई भावुक कहानियां मिल रही हैं। दर्शक फिल्म देखते हुए चीयर कर रहे हैं, रो रहे हैं और कई लोग इतने प्रभावित हो गए हैं कि उन्हें थिएटर के अंदर ही दिव्य अनुभूति महसूस हो रही है। आरजे बालाजी ने इसे फिल्म के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।

आरजे बालाजी ने दर्शकों से अनुरोध करते हुए कहा, “अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के पास बैठे हैं जिस पर दिव्य ऊर्जा का असर दिख रहा है, तो कृपया दयालु बनें। उनके पास रहें, उन्हें पानी दें, जगह दें और सहारा दें। थिएटर स्टाफ को तुरंत सूचित करें ताकि उनकी देखभाल पूरे सम्मान के साथ की जा सके। किसी अजनबी की छोटी-सी दया भी एक पवित्र काम है।”

उन्होंने तमिलनाडु के थिएटर मालिकों और पार्टनर्स से भी विनम्र अनुरोध किया कि वे अपने स्टाफ को ऐसे संवेदनशील पलों के लिए तैयार रखें और हर व्यक्ति के साथ पूरा सम्मान रखें। आरजे बालाजी ने लिखा, “‘करुप्पु’ अब लोगों की फिल्म बन चुकी है। आप थिएटर में जो विश्वास लेकर आए हैं, उसी ने इस फिल्म को यह मुकाम दिया है। आइए, हम सब मिलकर इस विश्वास की रक्षा करें।”

सूर्या स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज एक दिन टलने के बाद जबरदस्त ओपनिंग के साथ सुपरहिट बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल

भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल

'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टिंग के जुनून ने बनाया बॉलीवुड स्टार

पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टिंग के जुनून ने बनाया बॉलीवुड स्टार

फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

'शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं', इंडस्ट्री की सच्चाई पर खुलकर बोलीं त्रिधा चौधरी

'शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं', इंडस्ट्री की सच्चाई पर खुलकर बोलीं त्रिधा चौधरी

अजय देवगन को बेहतर अभिनेता ही नहीं अच्छा इंसान भी मानती हैं महिमा चौधरी, अभिनेत्री ने सुनाया एक्सीडेंट से जुड़ा किस्सा

अजय देवगन को बेहतर अभिनेता ही नहीं अच्छा इंसान भी मानती हैं महिमा चौधरी, अभिनेत्री ने सुनाया एक्सीडेंट से जुड़ा किस्सा

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

ऑडिशन की लाइन से स्टारडम तक, 'प्यार का पंचनामा' ने बदली नुसरत भरूचा की किस्मत

ऑडिशन की लाइन से स्टारडम तक, 'प्यार का पंचनामा' ने बदली नुसरत भरूचा की किस्मत

51 रुपये के इनाम से शुरू हुआ था पंकज उधास का सफर, फिर गजल की दुनिया के बन गए सम्राट

51 रुपये के इनाम से शुरू हुआ था पंकज उधास का सफर, फिर गजल की दुनिया के बन गए सम्राट