Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

सूबेदार में अनिल कपूर का रौबदार अवतार

18 जून, 2025 01:55 PM
मुंबई  : मेगास्टार अनिल कपूर सुबेदार में एक जबरदस्त, हाई-वोल्टेज प्रदर्शन के लिए तैयार हैं, यह एक दमदार एक्शन-ड्रामा है, जिसका निर्देशन जलसा फेम सुरेश त्रिवेणी ने किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही इस सीरीज़ को लेकर पहले से ही ज़बरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसमें अनिल कपूर निभा रहे हैं अर्जुन सिंह की भूमिका — एक पूर्व फौजी, जो अब जंग के मैदान से परे एक अलग ही संघर्ष से जूझ रहा है।
 
कहानी भारत के बीहड़ इलाकों में बसी है, और यह एक ऐसे इंसान की मानसिक स्थिति में गहराई से उतरती है जो युद्ध की यादों से पीड़ित है, अपनी बेटी (राधिका मदान द्वारा निभाया गया किरदार) से टूटे रिश्ते का बोझ उठाए हुए है, और एक बिखरते समाज से मोहभंग कर चुका है। जंग भले खत्म हो चुकी हो, लेकिन अर्जुन सिंह के लिए युद्ध अब भी जारी है, अब यह उसकी निजी लड़ाई बन चुकी है।
 
जब से अक्टूबर 2024 में सुबेदार की शूटिंग शुरू हुई है, तब से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर गहमागहमी तेज़ हो गई है। जब अनिल कपूर ने पहली बार सीरीज़ से अपने लुक की एक झलक दिखाई, तो इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी - एक ऐसा लुक जो नेचुरल, थका हुआ, और अंदर ही अंदर उबलते ग़ुस्से से भरा हुआ है।
 
यह भूमिका शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है, जिसमें खामोशी, धमाकेदार एक्शन और अंतर्मन की घमासान का मिश्रण है। और अगर कोई इस तरह के बहुआयामी किरदार को परदे पर ला सकता है, तो वह अनिल कपूर हैं, जो हर प्रदर्शन के साथ अपनी कला को नया रूप देते रहते हैं।
 
अनिल कपूर अपनी ट्रेडमार्क तीव्रता और अभिनय की गहराई सुबेदार को एक ऐसा अनुभव बनाएगे जो न केवल दर्शकों, बल्कि समीक्षकों के दिलों को भी छू जाएगा। उत्सुकता स्पष्ट है, फैन्स पहले ही अर्जुन सिंह के इस सफ़र को लेकर अटकलें लगाने लगे हैं — आगे क्या मोड़ आएंगे, ये जानने को सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
 
पहली झलक देखें: 
 
पर्दे के पीछे की झलक:
 
पोस्ट देखें:
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार