सूद सभा चंडीगढ़ द्वारा लोकसभा के महापर्व, चुनाव 2024 के लिए सामाजिक दायित्व में अपनी भूमिका निभाते हुए मतदान के दौरान ड्यूटीज हेतु कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के 90 अधिकारियो/ जवानों के सूद भवन पंचकुला में 4 दिन रहने की निशुल्क व्यवस्था की गई। ड्यूटीज समापन पर सूद भवन से जाते समय इन अधिकारियो और जवानों ने सूद सभा की मैनेजमेंट एवं सूद सभा के अध्यक्ष श्री अश्वनी सूद एवम महासचिव श्री सुधीर सूद का परम आभार प्रकट किया और विशेष रूप से सूद भवन के व्यवस्थाओं बारे प्रशंसा करते हुए कहा की इससे पूर्व भी उनकी ड्यूटीज के दौरान वे कई राज्यों/प्रदेशों में इस प्रकार रुके हैं पर यहां की व्यवस्था अति उत्तम एवम सुविधाजनक थी।