Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

सुशांत ने सुसाइड नहीं किया, उनका मर्डर हुआ:अटॉप्सी स्टाफ ने कहा- बॉडी देखते ही समझ गया था, पर सीनियर्स ने चुप करा दिया

27 दिसंबर, 2022 12:47 PM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई साल हो गए हैं, लेकिन इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या बताकर केस बंद कर दिया था, लेकिन उनके फैंस इस बात पर अड़े रहे कि उनका मर्डर हुआ है। अब इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है।

कूपर अस्पताल में सुशांत के पोस्टमॉर्टम के वक्त वहां मौजूद अटॉप्सी स्टाफ में शामिल रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। उन्होंने कहा कि जब सुशांत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया तो उनकी गर्दन और शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान थे। मैंने इस बारे में अपने सीनियर्स से बात करनी चाही, पर उन्होंने मुझे कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे।

यह दावा चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के दौरान दम घुटने को उनकी मौत की वजह बताया गया था। सुशांत के पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग की इजाजत भी नहीं दी गई थी, इसलिए आखिरी वक्त में सुशांत की बॉडी किस हाल में थी, इसका कोई सबूत सामने नहीं है।

सुशांत की बॉडी पर इंजरी के निशान थे
रूपकुमार शाह ने पीकेबीन्यूज मराठी से बात करते हुए कई गंभीर बातें कही हैं। उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन के वक्त हमें कूपर हॉस्पिटल में पांच बॉडीज मिली थीं। हमें बताया गया कि इनमें से एक बॉडी वीआईपी की है। जब हम पोस्टमॉर्टम करने गए तो पता चला कि ये बॉडी सुशांत सिंह राजपूत की है।'

उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा सुशांत की बॉडी पर चोट के काफी निशान थे। गर्दन पर भी दो-तीन चोट के निशान दिख रहे थे। पोस्टमॉर्टम की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए थी, लेकिन बड़े अधिकारियों को सिर्फ फोटो लेने की इजाजत मिली थी, इसलिए हम लोगों ने भी आदेश का पालन किया।'

सीनियर्स के कहने पर रात में ही पोस्टमॉर्टम कर दिया- रूपकुमार
रूपकुमार ने आगे कहा, 'जब मैंने पहली बार सुशांत की बॉडी देखी तो तुरंत सीनियर्स को बताया कि यह सुसाइड नहीं है, बल्कि मर्डर है। मैंने उन्हें कहा कि हमें रूल्स फॉलो करके चलना चाहिए, लेकिन मेरे सीनियर्स ने मुझसे कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे। उन्होंने मुझसे जल्द से जल्द बॉडी के पिक्चर्स क्लिक करने और बॉडी पुलिस को देने की बात कही। इसलिए हमने पोस्टमॉर्टम रात में ही कर दिया था।'

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है यह डॉक्टर का काम है, लेकिन सुशांत को न्याय मिलना चाहिए। सुशांत की तस्वीरें देखकर कोई भी कह सकता है कि उनका मर्डर हुआ था। अगर इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी मुझे कॉल करेगी तो उन्हें भी मैं यही बताऊंगा।

सुशांत की मौत कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी- लॉयर
अब इस मामले में सुशांत के लॉयर विकास सिंह का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा, 'सुशांत की बॉडी पर चोट के निशान थे या नहीं, मैं इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन इतना कहूंगा कि सुशांत की मौत की वजह कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी। इसके पीछे कुछ न कुछ साजिश जरूर थी। इस मामले को सिर्फ CBI ही सुलझा पाएगी।'

14 जून, 2020 को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया।

CBI जब इस मामले की जांच कर रही थी तब इसमें ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की थी। जांच में ड्रग्स सिंडिकेट की बात भी सामने आई थी।

इस ड्रग्स केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंसी थीं। रिया पर खुद भी ड्रग्स लेने और सुशांत को भी ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके अलावा रिया पर सुशांत के घरवालों ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...